बकरीद पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक,
मुंगेर।संग्रहालय सभागार में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आगामी 21 जुलाई को मनाये जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक की। शांति समिति सदस्यों ने बताया कि आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाया जाता है। किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना का इतिहास नहीं रहा है। जिला पदाधिकारी ने सदस्यों के आग्रह पर संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया। नगर निकायों के पदाधिकारियों को निदेश दिया कि साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करायेगे। उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व किसी समुदाय विशेष का नहीं होता है बल्कि आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ मिल जुलकर बेहतरी के लिए मनाना चाहिए। कोविड 19 को देखते हुए घर पर ही पर्व को मनाने का अपील किया गया। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को भी निदेश दिया गया कि सर्तक एवं सक्रिय होकर भ्रमणशील रहे। पुलिस लाईन कंट्राॅल रूम क्यूआरटी नम्बर 8102924365 पर किसी प्रकार की समस्या का सूचना एवं निराकरण कर सकते है। भाईचारे के साथ पर्व संपन्न करना है तथा अफवाह पर ध्यान न दे। संबंधित पदाधिकारियों को अधिकाधिक 107 एवं अन्य निरोधात्मक कार्रवाई कर ले तथा गुणवत्तापूर्ण बाउंड डाउन करने का निदेश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष उपस्थित थे।
511 Views