राजनीति संग्रामपुर

डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं महंगाई के खिलाफ एआईएमएसएस का विरोध प्रदर्शन,सड़क पर उतरी स्थानीय महिलाएं, 

499 Views

डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं महंगाई के खिलाफ एआईएमएसएस का विरोध प्रदर्शन,सड़क पर उतरी स्थानीय महिलाएं, संग्रामपुर।डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं महंगाई के खिलाफ ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के आह्वान पर देशव्यापी आन्दोलन पर स्थानीय महिलाओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताए।  नेतृत्व एआईएमएसएस के संयोजक पूनम देवी सुशीला देवी एवं सीमा कुमारी संयुक्त रुप से कर रही थी। जुलूस में शामिल महिलाओं के हाथों में श्लोगन लिखे डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस में बेतहाशा मूल्यवृद्धि वापस लो….. बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ …. सरसों तेल की कीमतों पर रोक लगाओ ….. तीन काले कृषि कानूनों को वापस लो …. बिजली बिल 2020 वापस लो … के प्लेकार्ड लिए चल रही थी।  रैली संग्रामपुर चौक पर पहुंच कर आम सभा में तब्दील हो गई।  पूनम देवी ने कहा कि हर चीजों में बेतहाशा मूल्यवृद्धि ने यह साबित कर दिया है कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम आदमी की बिल्कुल हालत दयनीय हो गई है।  जिला सचिव कृष्ण देव साहू ने कहा कि कालाबाजारी जमाखोरों के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम वह कृषि कानूनों को जनता पर जबरन ठोकने का काम केंद्र की मोदी सरकार कर रही है।  राज्य की जदयू सरकार ने भी केंद्र के साथ कदमताल कर चल रही है। जिसके दुष्परिणाम जनता के सामने आने लगे हैं। गरीबों के रसोई से सरसों तेल गायब हो चुका है। श्री शाह ने डीजल पेट्रोल रसोई गैस में बेतहाशा बार-बार मूल्यवृद्धि की कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे अविलंब वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर मीना देवी, प्रतिमा देवी, पुष्पा देवी, रूबी देवी व अन्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *