अपराध हवेली खड़गपुर

भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, छ: गिरफ्तार, एक जिन्दा कारतूस व एक देशी कट्टा बरामद,मात्र 6 धुर जमीन के लिए घटी घटना, 20 दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में की गई थी मारपीट,विवादित जमीन पर बने मृतक की झोपड़ी को भी विरोध विरोधियों ने उजाड़ कर दिया था फेंक,मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था मुकेश, 

1,199 Views

भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, छ: गिरफ्तार, एक जिन्दा कारतूस व एक देशी कट्टा बरामद,मात्र 6 धुर जमीन के लिए घटी घटना, 20 दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में की गई थी मारपीट,विवादित जमीन पर बने मृतक की झोपड़ी को भी विरोध विरोधियों ने उजाड़ कर दिया था फेंक,मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था मुकेश,   हवेली खड़गपुर। 
 थाना क्षेत्र के बरुई गांव में भूमि विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा एक जिन्दा कारतूस व एक देशी कट्टा बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मुंगेर भेज दिया। मृतक मुकेश मंडल की पत्नी सरिता देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।क्या है मामला :- मिली जानकारी के अनुसार कई वर्षों से दोनों पक्षों के बीच हिस्से की छ: दूर जमीनी को लेकर विवाद था। ग्रामीणों ने बताया कि विवादित जमीन पर पहलेे से मुकेश का झोपड़ी बना हुआ था। जमीन पर कब्जा करने के लिए विरोधियों ने जमीन पर बने झोपड़ी को उजाड़ दियाा था और विवादित स्थल पर बालू गिरा दिया। जिसको लेकर दोनोंं पक्षों मेें 20 दिन पूर्व भी मारपीट हुई थी। जिसमें मिथिलेश सिंह का पैर टूट गया।  दोनोंं पक्षों कई लोगोंं को चोटे भी आई थी। मामले को लेकर खड़़गपुर थाना में दोनों पक्षों की ओर से आवेदन भी दिया गया था।कैसे घटी घटना :- ग्रामीणों की माने तो मुकेश घर में अकेला था और पत्नी वह बच्चे मैके में थी अकेला पाकर विपक्षियों ने मुकेश मंडल के घर से बाहर निकलते ही घेर कर गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही मुकेश की मौत हो गई। हत्या मामले में पवन सिंह, मिथिलेश सिंह, सिकंदर सिंह, उषा देवी, किशोर सिंह, विनोद सिंह शामिल थे। मुकेश मंडल के सीने पर गोली लगी ।पत्नी के बयान पर मामला दर्ज :-खड़गपुर थाना पुलिस द्वारा मृतक मुकेश मंडल की पत्नी सरिता देवी के बयान पर 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सरिता देवी के द्वारा दर्ज आवेदन में 6 लोगों पवन सिंह, मिथिलेश सिंह, सिकंदर सिंह, उषा देवी, किशोर सिंह, विनोद सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।मायके में थी पत्नी :-मृतक की पत्नी सरिता देवी अपने चारों पुत्री के साथ मायके गई हुई थी घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने के बाद हुआ घर पहुंची और शव को देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगी। सरिता देवी को रोते देख कर ग्रामीण महिलाओं के भी आंसू छलक रहे थे। सरिता देवी जोर जोर से चिल्ला कर कह रही थी कैसे 4 – 4 बच्चा के पालवे हो बाबू… रोटी खाते खात हमर पति के मार दिल के हो बाबू….. आवा हमार घर कैसे चलते हो बाबू… यही कह कर कर अपने पति के शव पर लोटपोट हो कर रो रही थी।कहते हैं पदाधिकारी :-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि  ग्रामीणों के सहयोग से सभी अपराधी पवन सिंह, मिथिलेश सिंह, सिकंदर सिंह, उषा देवी, किशोर सिंह, विनोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक जिंदा कारतूस व एक देसी कट्टा बरामद किया गयाा है। शव को पोस्टमार्टम हेतु मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है। मामलेे की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *