विवाहिता को जिंदा जलाकर ससुराल वाले फरार, मृतक की मां के बयान पर मामला दर्ज, मुंगेर।जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के बनाहरा पंचायत के महिमचक गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता को जिंदा जला डाला। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची पूरा परिवार फरार हो गया। मृतका की पहचान बनगामा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ पन्ना सिंह की बेटी साक्षी देवी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलाने के पहले ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह पीटा था। उसके दांत भी तोड़ डाले थे। मृतका के मायके वालों को जब घटना की सूचना मिली तब वे महिमचक गांव पहुंचे। अपनी बेटी का जला हुआ शव देखकर साक्षी के माता-पिता दहाड़ मार कर रोने लगे। पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पन्ना सिंह ने बताया कि साक्षी की शादी 29 मई 2014 को महिमाचक निवासी सुभाष चंद्र सिंह उर्फ पालो सिंह के पुत्र प्रणय कुमार से हुई थी। साक्षी के दो बच्चे भी हैं। एक 6 वर्ष का और दूसरा 4 माह का है।प्रणय कुमार रांची में प्रेस में काम करता था। साक्षी को भी रांची ले गया था, वहां भी उसके साथ मारपीट करता था। फिर गाहे-बगाहे अपने घर मुंगेर में लाकर छोड़ देता था। वहां भी सास-ससुर उसे प्रताड़ित करते थे। साक्षी का ननिहाल ससुराल से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर देवरिया गांव है। साक्षी अपने नानी घर में ही पली-बढ़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमाॅर्टम हेतु मुंगेर भेज दिया। साक्षी की मां ने दामाद प्रणय कुमार, ससुर सुभाष चंद्र सिंह, सास कृष्णा देवी, भैंसुर पंकज सिंह, देवर प्रवीण और देवरानी पर केस दर्ज किया है। साक्षी के दो बच्चे हैं। जिंदा जलाए जाने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Related Articles
निर्माणधीन दो तीन पुल को उड़ाने की योजना बना रह था नक्सली, सहयोगी डॉक्टर गिरफ्तार,
773 Views निर्माणधीन दो तीन पुल को उड़ाने की योजना बना रह था नक्सली, सहयोगी डॉक्टर गिरफ्तार,जमुई। सोनो में निर्माणधीन दो तीन पुल को उड़ाने की योजना बना रहे है नक्सली संगठन का सहयोगी डाक्टर एस के पांडेय को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झाझा फांडी चौक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार डॉक्टर ने अपनेे स्वीकारोक्ति […]
शराब पीकर हुड़दंगियों ने एक को पीटा, जख्मी, – इम्तियाज खान की रिपोर्ट
1,334 Views शराब पीकर हुड़दंगियों ने एक को पीटा, जख्मी, मुंगेर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर हुड़दंग व एक जाति के लोगों के साथ मारपीट कर रहे लोगों रोकने गए व्यक्ति के साथ हुड़दंगियों ने मारपीट की। घायल पिंटू यादव को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में […]
टेटिया पंचायत में बूथ नम्बर 17 छोटकी खडुई में मतदान को लेकर पथराव व गोलीबारी,
आधा दर्जन घायल, एक गंभीर रूप से घायल को किया गया रेफर,एक महिला सहित 9 लोगों को पूछताछ के लिए लिया गया हिरासत में,
541 Views टेटिया पंचायत में बूथ नम्बर 17 छोटकी खडुई में मतदान को लेकर पथराव व गोलीबारी, आधा दर्जन घायल, एक गंभीर रूप से घायल को किया गया रेफर,एक महिला सहित 9 लोगों को पूछताछ के लिए लिया गया हिरासत में, टेटिया बम्बर / मुंंगेर।जिले के टेटिया बम्बर प्रखंड के टेटिया पंचायत में बूथ नम्बर 17 छोटकी खडुई […]