मुंगेर राजनीति हवेली खड़गपुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया मुंगेर हवेली खड़गपुर का दौरा,देश की आर्थिक स्थिति बद से बत्तर : जय प्रकाश,
डीजल पेट्रोल, गैस और सरसों तेल सहित अन्य रोजमर्रा के चीजों की कीमतों में भारी वृद्धि से आम लोग परेशान,

986 Views

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया मुंगेर हवेली खड़गपुर का दौरा,देश की आर्थिक स्थिति बद से बत्तर : जय प्रकाश,
डीजल पेट्रोल, गैस और सरसों तेल सहित अन्य रोजमर्रा के चीजों की कीमतों में भारी वृद्धि से आम लोग परेशान,
 मुंगेर।          राजद राष्ट्रीय महासचिव सह-पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने मुंगेर एवं हवेली खड़गपुर का दौरा किया। मुंगेर परिसदन में जिला राजद के पदाधिकारियों के संग बैठक में उन्होंने कहा कि  देश, प्रदेश एवं मुंगेर जिला में व्याप्त कुव्यवस्था से जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब  केन्द्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण अस्थिरता का माहौल पैदा हो गयी है। बिहार में  नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार में बदहाली की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसका सीधा प्रभाव  जिला में  अफसरशाही, भ्रष्टाचार, विकास कार्यों में लूट, अपराधी बेलगाम, अपराधी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त कर सरकार की गलत नीतियों के विरोध में आवाज उठाने वालों को झूठा, मनगढ़ंत केस कर फंसा दिया जाता है।              ऐसी बिषम परिस्थिति में भी राजद नेता एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार जनसमस्याओ को लेकर सदन से सड़क तक आवाज उठाने का काम कर रहे हैं।            उन्होंने कहा कि   हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल कोरोना काल के बाद  विभिन्न जनसमस्याओ को लेकर चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करेगी।  बिहार के डबल इंजन की सरकार में मुंगेर प्रमंडल एवं जिला मुख्यालय पर जनसमस्याओ को लेकर एवं मुंगेर जिला के साथ भेदभाव बरते जाने को लेकर जिला राजद जोरदार तरीके से आन्दोलन करने को वाध्य होगी। इसके पूर्व जिला राजद विभिन्न जनसमस्याओ से संबंधित मांगों के लेकर पदाधिकारियों को सूचित भी किया है। निर्धारित समय पर कार्रवाई नहीं किये जाने की स्थिति में आन्दोलन करेगा। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।                             मौके पर राजद  जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह, राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव,उपाध्यक्ष संजय सिंह संजय पासवान,प्रधान महासचिव प्रो. शरत चन्द्र राय ,जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु अरबिन्द,मो एजाज अहमद,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा। बबिता भारती,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष  हाजी हँसीबुर रहमान,युवा राजद के जिला अध्यक्ष मो आसिफ़ वसीम,महागनर अध्यक्ष मो जुनैद,महासचिव श्रीकांत यादव आदि  थे।


हवेली खड़गपुर संवाददाता के अनुसार :-राष्ट्रीय जनता दल की अनुमंडलीय स्तरीय बैठक हुई जिसमें अनुमंडल के दोनों प्रखंड हवेली खड़गपुर और टेटिया बंबर के कार्यकर्ता थे।  अध्यक्षता हवेली खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष योगेश्वर गोस्वामी ने की। संचालन वरिष्ठ राजद नेता गजनफर अली खां कर रहे थे। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने बैठक का मुख्य उद्देश्य तारापुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में राजद को जीत दिलाने के लिए विचार विमर्श किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि कोरोना काल खत्म होने के बाद पंचायत स्तरीय दौरा कर लोगों से संपर्क किया जाएगा जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली दो रेल योजना की स्वीकृति रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने कार्यकाल 2007 को किया।  290 करोड स्वीकृति और रेल लाइन का सर्वे हुआ, पिलर गाड़े गए, इस ऐतिहासिक विकास के सोपान को अमली जमा पहनाने में उनका योगदान रहा है। बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, भूत पूर्व चेयरमैन रविंद्र यादव, छात्र युवा जिला अध्यक्ष यीशु यादव, जिला महासचिव विपिन खिहरी, नगर अध्यक्ष पंकज यादव, किशोरी यादव, चंद्रशेखर यादव,  अभिषेक आनंद, निरंजन यादव, मोहम्मद रऊफ, चंद्रशेखर यादव, अशोक यादव,केदार यादव ,प्रकाश यादव, रवि यादव, सदानंद यादव सहित राजद के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *