खास खबर मुंगेर

इमारत-ए-शरिया के अमीर-ए-शरियत एवं पूर्व विधान पार्षद हजरत मौलाना सैय्यद वली रहमानी का निधन,  मुख्यमंत्री सहित जिला वासियों ने  व्यक्त की गहरी शोक संवेदना,वे पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे,

820 Views

इमारत-ए-शरिया के अमीर-ए-शरियत एवं पूर्व विधान पार्षद हजरत मौलाना सैय्यद वली रहमानी का निधन,  मुख्यमंत्री सहित जिला वासियों ने  व्यक्त की गहरी शोक संवेदना,वे पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे,  मुंगेर।इमारत-ए-शरिया के अमीर-ए-शरियत एवं पूर्व विधान पार्षद हजरत मौलाना सैय्यद वली रहमानी के निधन पर मुख्यमंत्री सहित जिला वासियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेष में कहा है कि हजरत मौलाना सैय्यद वली रहमानी के इन्तकाल की खबर से बहुत दुखी हूं। उनका नाम बिहार एवं देश के मषहूर आलिम-ए-दीन में शुमार होता था। वे ऑल इंडिया मुस्लिम पसर्नल लाॅ बोर्ड के महासचिव एवं मुंगेर के खानकाह- ए-रहमानिया के सज्जादानशीं भी थे। वे रहमानी-30 के संस्थापक थे तथा बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके थे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हे जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।सनद रहे कि हजरत वली रहमानी पिछले ही हफ्ते तबीयत बिगड़ने की वजह से पारस हॉस्पिटल में भर्ती थे। शनिवार की सुबह अचानक से फिर से तबियत बिगड़ जाने से चिंता बनी हुई थी और दोपहर में उन्होंने आखरी सांस ली। उनके निधन की खबर आते प्रदेश के कोने कोने सहित जिले में लोगों ने दुख एवं शोक व्यक्त की। उनका देश एवं समाज के प्रति योगदान अतुलनीय था। उन्होंने रहमानी 30, रहमानी बीएड कॉलेज, रहमानी फाउंडेशन, रेहमानी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, रहमानी नेत्रालय, जामिया रहमानी इत्यादि के संस्थापक थे। ये संस्थाएं मुंगेर का गौरव है।हजरतगंज एवं मुंगेर में लोगों की आंखों से आंसू छलक रहे हैं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है उनकी पीर मुर्शिद हजरत वली रहमानी साहब अब इस दुनिया में नहीं रहे। संभवत उनकी जनाजे की नमाज एवं सुपुर्द ए खाक मुंगेर में ही होगा। जनता दल यूनाइटेड के मुख्य जिला प्रवक्ता  मनोरंजन मजूमदार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव एवं  इमारते शरिया के प्रमुख बिहार ही नहीं पूरे भारत के एक महान शख्सियत हजरत मौलाना वली रहमानी साहब के निधन से मुंगेर वासी शोक की लहर में डूब चुके हैं। उन्होंने मुंगेर में अनेकों क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों को धरातल पर उतारा है।  उनके नहीं रहने से मुंगेर वासियों को भारी क्षति हुई है। भविष्य में इसकी पूर्ति संभव नहीं है। 
पूर्व ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री शैलेश कुमार, जमालपुर से विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह, मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार, एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी, हीरो राजन कुमार ने भी आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव हज़रत मौलाना वली रहमानी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे। ऐसे शख्सियतें सदियों के बाद पैदा लेती हैं। इनके अलावा उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राजद के जिला अध्यक्ष डॉ. देवकीनन्दन सिंह, वरीय नेता नरेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान, प्रो विनय सुमन, प्रधान महासचिव प्रो. शरद राय,  जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद यादव, महासचिव रणजीत गुप्ता, मो. एजाज अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हसीबुर रहमान, जिला अल्पसंख्यक शेल के अध्यक्ष साहब मलिक ने कहा कि वली रहमानी साहब हमेशा से हीं धर्मनिरपेक्ष राजनीति के पक्ष धर रहे थे। उनके अजीम व्यक्तिव के कारण उनका सभी समाजिक एवं राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बहुत हीं अच्छे रिश्ते रहे थे। उन्होंने मुंगेर को बहुत कुछ देने का काम किये थे। ईश्वर से कामना करते हैं कि हजरत मौलाना वली रहमानी साहब को जन्नत बख्से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *