खाना बनाने के क्रम में उठी चिंगारी से 100 से अधिक घरों में लगी आग, दर्जनों से महिला झुलसी और 50 लाख से अधिक सम्पत्ति जल कर राख,मुंगेर। जिले के बरियापुर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में खाना बनाने के क्रम में उठी चिंगारी से 1 फुट के घर में आग लग गई और देखते ही देखते 100 से अधिक घर चलकर राख हो गई। इस घटना में दर्जनों महिलाओं के आग के चपेट में आने के कारण झुलस जाने तथा 50 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। बताया जाता है कि सरस्वती नगर निवासी कृष्ण कुमार सिंह के फुश के घर मेंं खाना बन रहा था । तभी लकड़ी के चूल्हे की छोटी से चिंगारी उड़कर घर के छप्पर पर जा लगा और धीरे धीरे आग सुलग गया। धीरेे धीरे पूरे घर मेंं आग लग गई। आग इतना भयावह था कि आस पडोस के लगभग 100 से अधिक घरों को अपने चपेट में ले लिया। आग का भयावह रूप देखकर ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने को कोशिश की इस क्रम में लगभग दर्जनों से अधिक महिलाएं और पुरुष आग लगी में झुलश गए और 50 लाख से अधिक संपत्ति जल कर राख हो गयी। स्थानीय लोगों ने इस आगलगी की घटना की जानकारी बरियापुर पुलिस एवं अग्निशमन दस्ते को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं अग्निशमन घटनासाथल पर पहुँच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया है। बरियापुर सीओ जयप्रकाश सवर्णकार ने बताया की की जितना भी अग्नि पीड़िता है। उन सभी को आपदा के तहत से 9 हजार 8 सौ रुपये दिए जाएंगे और हर सम्भव इन अगनि पीड़िता को मदद किया जाएगा।
