एसपी ने किया धरहरा थाना का औचक निरीक्षण,केस अनुसंधान में लाएं तेजी : एसपी,
धरहरा।
मुगेंर के एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने धरहरा थाना का बुधबार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें सलामी दी। एसपी ने गुंडा पंजी, लूट, हत्या, अपहरण, फरारी, सीडी पार्ट वन टू एवं थ्री सहित विभिन्न दस्तावेजों का अवलोकन किया। अवलोकन पश्चात उन्होंने थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह को लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही केस डायरी एवं वारंटियों के मामले में शीघ्रता पूर्ण कार्य करने को कहा। क्षेत्र में शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर पैनी नजर बनाए रखते हुए शराब बंदी का सख्ती से पालन कराने को कहा। गश्ती एवं वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाते रहने का निर्देश दिया। थाना परिसर के साफ सफाई, पानी, बिजली, शौचालय, बैरक आदि का विस्तृत जानकारी ली। अपराधियों को किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं जाएगा इसके लिए अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। अपराध पर लगाम लगाने के लिए गश्त तेज करने को कहा। पुलिस के प्रति लोगों की मानसिकता बदले इसके लिए कार्य प्रणाली में सुधार लाने को कहा। फरियादी की बातों को सुनकर तुरंत ही उसका समाधान करें। थाना में 24 घंटे ओडी ड्यूटी पर पदाधिकारी लोगों की समस्या सुनने के लिए उपलब्ध इसकी समुचित व्यवस्था की जाए। निरीक्षण पश्चात एसपी ने बताया कि थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। एस एच ओ केस अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। साथ छोटी मोटी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
1,548 Views