असरगंज खास खबर

जिला पदाधिकारी ने किया पैक्स गोदामों का निरीक्षण,

1,815 Views

जिला पदाधिकारी ने किया पैक्स गोदामों का निरीक्षण,
असरगंज।
जिला पदाधिकारी रचना पाटिल ने प्रखंड क्षेत्र के तीन पैक्स गोदाम क्रमशः मकवा, सजुआ व चोरगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होने पाया तीनों गोदाम भरे थे। पैक्स अध्यक्षों ने धान को अन्य स्थानों पर भी रखे थे। जहां जाकर जिलापदाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होने  कहा कि सरकार द्वारा जो किसानों से धान लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। पैक्स अध्यक्ष कार्य को बखूबी कर रहे है। जिस पर उन्होने संतुष्टि व्यक्त की। सजुआ व चोरगांव के पैक्स अध्यक्षों को धान को मीलर के यहां देने को कहा गया। मकवा पैक्स अध्यक्ष मील में धान कुटा रहे थे। उन्होने धान रखने के लिए जगह कम होने पर नीजी गोदामों में भी धान रखने केा  कहा। उन्होनेे कहा कि धान देने के जो इच्छुक किसान है वह 31 जनवरी तक धान दे सकते है। उसके बाद अगले आदेश तक धान लेना बंद कर दिया जायेगा। इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी विद्याभूषण मिश्रा,असरगंज प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी अखिलेश सिंह आदि थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *