अपराध मुंगेर

बेलगाम अपराधियों ने भाजपा प्रवक्ता अजफर शम्शी को मारी गोली, 

1,632 Views

बेलगाम अपराधियों ने भाजपा प्रवक्ता अजफर शम्शी को मारी गोली, 

हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफेर,

मुंगेर।

मुंगेर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. अजफर शम्शी को कासिम बाजार थाना क्षेत्र के जेआरएस कॉलेज परिसर में बेलगाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से वे बुरी तरह से घायल हो गए। उनके चालक मो. अनवर उर्फ नन्हू ने स्थानीय लोंंगो की मदद से उन्हें इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए  प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। मुंगेर-जमालपुर पथ पर सफियाबाद हवई अड्डा के सामने स्थित जेआरएस कॉलेज रोड की तरह गए थे। जहां पर कुछ अपराधी पहले से ही घात लगाकर इनका इन्तेजार कर रहे थे। जैसे ही ये अपनी गाड़ी से उतर कर कॉलेज की तरफ बढ़े ही थे कि अपराधियों ने इनपर हमला कर दिया और इन्हें गोली मारकर मौका ए वारदात से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में जेआरएस कॉलेज के वर्तमान प्रिंसिपल ललन सिंह को इस मामले गिरफ्तार कर लिया है।

प्रो. अजफर शम्शी जेआरएस कॉलेज के प्रोफेसर के पद पर भी कार्यरत है और आईटीसी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भी हैं।  इनका घर तोपखाना बाजार में है।उनकी स्थिति गंभीर है। इलाज कर रहे डॉक्टर रमन ने बताया कि इन्हें दो गोली लगी है, एक सिर के पीछे तथा 1 पेट में लगी है। उनकी स्थिति गंभीर है। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को  देखते हुए पटना रेफर कर दिया। उनके सर के पीछे गोली फंसी हुई है।

मुंगेर एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि शम्शी का विवाद कॉलेज के एक्टिव प्रिंसिपल ललन सिंह के साथ 2 दिन पूर्व ही हुआ था। जिसमें प्रिंसिपल ने शम्शी को जान मारने की धमकी भी दी थी । आज उन पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले के बारे में बताया जा रहा है कि तीन चार अज्ञात युवक टेंपो से आए और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए । इस मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *