मुंगेर राजनीति

संतोष साहनी जदयू के पुनः जिला अध्यक्ष मनोनीत, 

1,342 Views

संतोष साहनी जदयू के पुनः जिला अध्यक्ष मनोनीत, मुंगेर। मुंगेर जिला जदयू अध्यक्ष संतोष साहनी पर विश्वास करते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें पुनः मुंगेर जिला जदयू जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने सूची जारी करते हुए जानकारी दी।

नि:शुल्क नामांकन जारी.. सीमित सीट..

श्री साहनी के पुनः जदयू जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जिले के जदयू कार्यकर्ता विमलेंदु राय, कुमार कृष्ण चन्द्र, सत्यजीत प्रकाश, शिवम मंडल, मनोरंजन मजूमदार, अमित कुमार, डॉ. अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार रघु, जदयू हवेली खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, असरगंज प्रखंड अध्यक्ष दारा सिंह, संग्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष कमलनयन, टेटिया बम्बर प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सिंह, खड़गपुर नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार मुन्ना, जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष विपिन सिंह, जमालपुर नगर अध्यक्ष अनिल यादव, धरहरा प्रखंड अध्यक्ष नवीन सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव मंडल ने बधाई दी। पुनः जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर संतोष साहनी ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं पूर्व मंत्री शैलेश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जदयू एक संगठनात्मक एवं अनुशासनात्मक दल है। मुंगेर जिला में संगठन और मजबूती से काम करेगा। प्रदेश कमिटी ने मुझ पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करते हुए, हमारी कोशिश रहेगी कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सबका साथ सबका विकास के साथ जिले का भी विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *