खास खबर मुंगेर

 37 पैक्स का निर्वाचन का डीएम ने किया समीक्षा बैठक,15 फरवरी को होगा मतदान, 78 हजार मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 
194 बूथों पर लगाए जाएंगे 1000 मतदान कर्मी,

773 Views

 37 पैक्स का निर्वाचन का डीएम ने किया समीक्षा बैठक,15 फरवरी को होगा मतदान, 78 हजार मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 
194 बूथों पर लगाए जाएंगे 1000 मतदान कर्मी,

मुंगेर।  बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार अधिसूचना अन्तर्गत जिले में 37 पैक्स का निर्वाचन होना है। इसके लिए गठित कोषांगो की समीक्षा की गयी। सभी प्रखंडों से मतदान केन्द्रों की सूची प्राप्त हो चुकी है। कुल 194 बूथ बनाये गये है। लगभग 1000 मतदान कर्मियों चिह्नित किये गये है। इस निर्वाचन में 78 हजार मतदाताओं द्वारा मत का प्रयोग किया जायेगा। 30 जनवरी एवं 01 और 02 फरवरी को नामांकन पत्र जमा किया जायेगा। 06 फरवरी को नाम वापसी की तिथि एवं 15 फरवरी को मतदान दिवस है। प्रखंड स्तर पर ही बज्रगृह एवं मतगणना केन्द्र बनाये जायेगे। जिला पदाधिकारी रचना पाटिल ने कहा कि पूरे निर्वाचन प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग एवं अनिवार्य रूप से मास्क एवं सेनेटायजर का प्रयोग किया जायेगा। मतदान केन्द्रों पर पानी एवं हाथ धोने की व्यवस्था की जायेगी। मतदान अवधि पूर्वाह्न 06ः00 से अपराह्न 04ः30 बजे तक है। 37 पैक्सों के लिए 37 पीसीसीपी बनाये गये है। बैठक में उप विकास आयुक्त  संजय कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी  विद्याभूषण मिश्र तथा कोषांगों के नोडल पदाधिकारी थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *