अपराध मुंगेर हवेली खड़गपुर

खड़गपुर पुलिस ने मिनीगन  फैक्ट्री का किया उदभेदन,
अर्ध निर्मित पिस्टल, हथियार बनाने के कई समान, आवश्यक उपकरण बरामद,
एक महिला सहित 5 गिरफ्तार,

1,403 Views

खड़गपुर पुलिस ने मिनीगन  फैक्ट्री का किया उदभेदन,
अर्ध निर्मित पिस्टल, हथियार बनाने के कई समान, आवश्यक उपकरण बरामद,
एक महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार,
   हवेली खड़गपुर।
खड़गपुर  पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के  मुजफ्फरगंज एवं रतैठा गांव में चल रहे अवैध मिनी गन  फैक्ट्री का उद्भेदन  किया । पुलिस ने भारी मात्रा में  अलग-अलग तीन जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में  अर्ध निर्मित पिस्टल, हथियार बनाने के कई समान, आवश्यक उपकरण बरामद करने के साथ ही  एक महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

निशुल्क नामांकन

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की मुजफ्फरगंज रतैठा गांव में अवैध हथियार निर्माण का कार्य चल रहा है।  सूचना के आधार पर खड़गपुर थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। सबसे पहले शनिवार को रतैठा गांव निवासी  पप्पू साह  के घर में छापेमारी की गई। भारी मात्रा में सामान बनाने का सामग्री बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने हथियार निर्माण कर रहे मुंगेर के अरविंद शर्मा को रंगे हाथ पकड़ा । साथ ही पप्पू की पत्नी संगीता देवी जो हथियार  निर्माण संचालन में सहयोग कर रही थी, उसे भी गिरफ्तार किया गया । दोनों  के निशानदेही पर मुजफ्फरगंज में शंभू विश्वकर्मा के घर भी छापेमारी की गई। शंभू विश्वकर्मा के घर से भी लेथ मशीन सहित कई हथियार बनाने की उपकरण बरामद किया गया। शंभू से पूछताछ के दौरान पता चला कि शाहकुंड के मुनजत गांव में में भी इस गिरोह द्वारा  हथियार बनाने का धंधा चल रहा है। शाहकुंड पुलिस के सहयोग से मुनजत गांव में मिथुन के घर छापेमारी की गई। वहां भी तीन अर्द्ध निर्मित पिस्टल, स्प्रिंग, रेती, लेथ सहित कई उपकरण बरामद किए गए। डीएसपी ने बताया कि अरविंद शर्मा हथियार बनाने के कई कंपनियों में काम कर चुका है तथा हथियार बनाने वाली लेथ मशीन चलाने में  माहिर है। अरविंद ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से अवैध हथियार निर्माण के धंधा से जुट गया।  डीएसपी ने बताया कि मुंगेर के अरविंद शर्मा, जयकुमार, मुजफ्फरगंज के शंभू विश्वकर्मा, रतैठा के संगीता देवी,  शाहकुंड के मुनजत गांव के मिथुन को अवैध हथियार निर्माण मामले में गिरफ्तार कर कई अहम जानकारियां ली गई। सबों ने अवैध हथियार निर्माण में अपनी संलिप्तता बताई है। पुलिस मुख्य गिरोह के सरगना पप्पू साह को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि पप्पू शाह पहले  भी अवैध हथियार निर्माण मामले में कई बार जेल जा चुका है।  उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्य सरगना पप्पू शाह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *