खास खबर मुंगेर

 जिला पदाधिकारी पहुंची हवेली खड़गपुर, रतैठा पंचायत अन्तर्गत विकास कार्यो का किया गया निरीक्षण,पंचायत सरकार भवन कार्यशील नहीं रहने के स्थिति में डीएम ने व्यक्त की नाराजगी,
मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांंग,ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ को दिया डीलर के कारनामे की जांच का निर्देश, 

975 Views

मुंगेर।  जिला पदाधिकारी  रचना पाटिल ने आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान खड़गपुर प्रखंड के रतैठा पंचायत पहुंंचे।  पंचायत सरकार भवन कार्यशील नहीं रहने के स्थिति में नाराजगी व्यक्त की। प्रखंड विकास पदाधिकारी खड़गपुर एवं संबंधित मुखिया को अविलंब कार्यशील करने का निदेश दिया गया। मनरेगा वार्ड नम्बर 05 में नाला निर्माण को लेकर लोगों में आक्रोश था। नल जल पाईप के ऊपर नाला निर्माण किया गया था। जिला पदाधिकारी ने संबंधित मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी को इस बावत स्पष्टीकरण की मांंग की गयी है। नीर निर्मल योजना के तहत पीएचईडी द्वारा बनाये गये जलमीनार का भी निरीक्षण किया गया। घरों तक पानी नहीं पहुंंचने के शिकायत पर संबंधित ऑपरेटर से पृच्छा किया गया। उसने बताया कि कई घरों में नल का टेप नहीं रहने के कारण ऐसी स्थिति है। नियमानुसार पानी चलाया जा रहा है। जन वितरण प्रणाली के दुकानों में अनाज निर्धारित मात्रा से कम दिये जाने तथा अधिक राशि वसूले की भी शिकायत ग्रामीणों ने की। इस पर जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी खड़गपुर को निदेश दिया गया कि विस्तृत जाॅचकर स्पष्ट प्रतिवेदन समर्पित करे। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी खड़गपुर एवं मुखिया संजय कुमार सिन्हा एवं अन्य थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *