खास खबर मुंगेर

घोरघट बेली ब्रीज के निर्माण होने का रास्ता हुआ साफ,
पुल के निर्माण में बाधा डाल रहे अतिक्रमण तत्वों को हटाया,
वर्षो से की जा रही मांंग हुई पूरी,

921 Views

 घोरघट बेली ब्रीज के निर्माण होने का रास्ता हुआ साफ,
पुल के निर्माण में बाधा डाल रहे अतिक्रमण तत्वों को हटाया,
वर्षो से की जा रही मांंग हुई पूरी,

मुंगेर। जिला पदाधिकारी रचना पाटिल के निदेशानुसार घोरघट बेली ब्रीज के निर्माण होने का रास्ता साफ हुआ। यह पुल जो भागलपुर मुंगेर को जोड़ता है, काफी जर्जर एवं दयनीय स्थिति में है। लोग जान जोखिम में डालकर पुल से होकर गुजरते थे। आज जबकि नये पुल के निर्माण में बाधा डाल रहे अतिक्रमण तत्वों को हटा दिया गया है। लोगों में हर्ष का संचार एवं खुशी की लहर फैल गयी है। अब नये पुल के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया और निर्माण कार्य में तेजी आयेगी। विदित हो कि पुल निर्माण कार्य निजी कंपनी चढढा एण्ड चढढा द्वारा किया जा रहा था। विगत बाढ़ के दौरान कंपनी काम छोड़ दिया था। अब विगत 6-7 माह से पुल निर्माण निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है। मौके पर अनमुंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकरी, बरियारपुर थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *