खास खबर मुंगेर राजनीति

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मनाया 136 वां स्थापना दिवस,
कांग्रेस ही कर सकती हैै लोकतंत्र की रक्षा :  आशीष मोहन,

828 Views

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मनाया 136 वां स्थापना दिवस,
कांग्रेस ही कर सकती हैै लोकतंत्र की रक्षा :  आशीष मोहन,
 मुंगेर।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को नगर के शादीपुर तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण  किया गया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम मोहन सिंह की अध्यक्षता में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। संचालन कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष आशीष मोहन शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही लोकतंत्र की रक्षा कर सकती हैै। राहुल और सोनिया गांधी के नेतृत्व में पहले भी कांग्रेस अच्छा कर रही थी और आगे भी करती रहेगी।  परेड की अगुवाई कर रहे बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के संयोजक साईं शंकर के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।  वरिष्ठ कांग्रेसी राम मोहन सिंह ने  पार्टी का झंडा फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 28 दिसम्बर 1885 को जनता के मुद्दे और देश को आजाद कराने के उद्देश्य से कांग्रेस की स्थापना ए.ओ. ह्यूम ने की थी। कांग्रेस के कुशल नेतृत्व से देश को आजादी मिली। पूर्व महामंत्री सह प्रदेश प्रतिनिधि मो. इनामुल हक ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी ले जाने का जो सपना देखा था उसी योजना पर  वर्तमान सरकार भी काम कर रही है। वर्तमान सरकार के पास  अपना कोई एजेंडा नहीं है।  तारकेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व उपाध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्रा, अशोक पासवान, सेवादल प्रदेश महामंत्री बीडी चौरसिया ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई । आज चुनौती भरे माहौल में कांग्रेस कार्यकर्ता देश की युवा पीढ़ी को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के यशस्वी इतिहास, विचारधारा व समृद्ध सिद्धांतों से अवगत कराएं। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी इंद्रदेव मंडल, तारकेश्वर यादव हरि प्रसाद महतो, चंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, बसंत सिंह, मो. अकरम परवेज, रोहित मणिभूषण, अजीत मालाकार, डॉ कारेलाल यादव, मो कमाल, कार्यालय सचिव राम शंकर सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *