आस्था हवेली खड़गपुर

35 वर्षों से गरीबों की सेवा कर पीएन सिंह ने मिशाल कायम की हैं : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, समारोह पूर्वक 500 गरीबों के बीच ठंड से बचने के लिए किया गया कंबल का वितरण,

1,196 Views

35 वर्षों से गरीबों की सेवा कर पीएन सिंह ने मिशाल कायम की हैं : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, समारोह पूर्वक 500 गरीबों के बीच ठंड से बचने के लिए किया गया कंबल का वितरण,
हवेली खड़गपुर।  गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत  मिल्की में समाजसेवी पी एन सिंह की ओर से  समारोह पूर्वक 500 से अधिक गरीबों के बीच ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक रामपुकार सिंह कर रहे थे। मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी ने पी एन सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 35 वर्षों से गरीबों की सेवा कर के पीएन सिंह ने मिसाल कायम की है, इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जीत कर जाते हैं।

उन्होंंने बिना नाम लिए कटाक्ष किया कि सेवा क बदले जनप्रतिनिधि घोटाले  और भ्रष्टाचार में पड़ जाते हैं  और वर्तमान प्रतिनिधि भी घोटाले में दोषी हैं। उन्होंने जनता से पी एन सिंह को मौका देने की अपील की।  जन जन के नेता सुखदेव यादव ने खड़गपुर – मुंगेर – बरियारपुर,  खड़गपुर – गंगटा – जमुई का वाहन चालकों द्वारा निर्धारित भाड़ा से अधिक वसूली किए जाने का विरोध करते हुए, युवाओं का आह्वान किया कि वे उनकी मदद करें वे जनता की आवाज बनकर  हमेशा खड़ा रहेंगे और निर्धारित भाड़ा से ₹1 भी अधिक वाहन मालिक को जनता सेे पैसा लेने नहीं देंगे। वे आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने भी पी एन सिंह के कार्यों की सराहना की। पी एन सिंह ने अपनी सेवा कार्योंं विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि प्रत्येक गरीब के बेटी के विवाह और कबीर अंत्येष्टि के लिए उसका दरवाजा खुला हुआ है। वे प्रत्येक वर्ष लगभग 200 परिवारों को ₹2000 करके पिछले 35 वर्षों से दान करते आ रहे हैं। साथ ही साथ दाह संस्कार के लिए लकड़ी भी नि:शुल्क प्रदान करते रहे हैं । प्रत्येक वर्ष ठंड सेे बचने के लिए गरीबोंं के बीच कंबल वितरण करते रहे हैं ।संचालन सह अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक राम पुकार सिंह ने कहा कि इनके सेवा भाव केे कारण ही 2006 में जनता ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इन्हें समिति चुना और 2011 में इनकी पत्नी सरपंच चुनी गई। उन्होंनेे कहा कि जनता यदि इन्हें मौका देती है, तो यह क्षेत्र के विकास का मिसाल कायम करेंगे। कंबल वितरण कार्यक्रम के बीच उन्होंने सभी गरीबों एवं ग्रामीणों को भोजन भी कराया। मौके पर  जिला परिषद  सदस्य विनोद कुमार सिंह, पत्रकार  डॉ. सुरेश कुमार, केदार केसरी  सहित  काफी संख्या में लोग  थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *