खास खबर मुंगेर

शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,

806 Views

शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,
मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के तत्वावधान में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के समक्ष शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी महासंघ के राज्य कार्यकारिणी के विशेष सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना 15-03-18 को हुई।तब से लेकर आजतक एक भी कार्य कर्मचारी हित में नहींं किया गया है।

यहांं तक कि 3 वर्ष पूरे होने के कारण 3 भी कर्मचारी को अनुकंपा पर नियुक्त नहीं किया गया है। साथ ही किसी भी सेवा निवृत्त कर्मचारी को आज तक सातवां वेतन का बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है और न ही 30 दिन काम करने के बाद भी कर्मचारी को समय पर वेतन दिया जा रहा है। इस सुशासन 2 की सरकार में सब तरफ से कर्मचारी को ही अपने हक और अधिकार के लिये आंदोलन करने पर मजबूर होना पर रहा है। इस आंदोलन में मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर प्रक्षेत्र के अध्यक्ष गूंंजेश कुमार सिंह, मंत्री रविन्द्र कुमार ने भी अपनी बात को रखा। मौके पर वकील महतों, निजामी अहमद, नजरुल इस्लाम, नितिन कुमार गौतम, सतीश कुमार, शमशाद मल्लिक, सत्यम जी, अजय कुमार सहित सभी 17  अंगीभूत महाविद्यालय के कर्मचारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *