खास खबर धरहरा

बरमसिया पैक्स मेंं धान अधिप्राप्ति का पीओ ने किया निरिक्षण, – आशीष कश्यप सुमन की रिपोर्ट

578 Views

बरमसिया पैक्स मेंं धान अधिप्राप्ति का पीओ ने किया निरिक्षण, 

धरहरा। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक मे गुरूवार को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज प्रसाद ने नक्सल प्रभावित माताडीह बरमसिया पैक्स मे धान अधिप्राप्ति का निरिक्षण किया । उन्होंने निरीक्षण के क्रम मेंं बरमन्नी निवासी मैकी देवी द्वारा  72 क्वींटल धान पैक्स मेंं देने संबंधित आन द स्पोट नमी मापक यंत्र ,क्रय केन्द्र बैनर ,सैनेट्राइजर ,इलेक्ट्रीक तराजु  सहित धान अधिप्राप्ति  पंजी का अवलोकन किया ।पीओ ने  मोबाईल एप एवं धान अधिप्राप्ति पंजी के निरिक्षण क्रम मे पाया कि नौ कृषको ने  611.40  मीट्रीक टन  धान माताडीह बरमसीया  पैक्स  को बिक्रय किया है । पीओ ने धान अस्वीकार पंजी ,धान सीएम आर स्ट्राँक पंजी ,क्रय सह भुगतान पंजी के गहन निरीक्षण क्रम मेंं पाया कि आरटीजीएस के माध्यम से नौ किसानो को धान क्रय की गई राशि का भुगतान किया गया । उन्होने कहा कि माताडीह बरमसीया पैक्स की वस्तु स्थिति की जानकारी संबंधित पदाधिकारी को सौपा जाऐगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *