खास खबर मुंगेर

पैक्स समिति धान अधिप्राप्ति में लाये तेजी : डीएम,

931 Views

पैक्स समिति धान अधिप्राप्ति में लाये तेजी : डीएम,
जिला पदाधिकारी ने किया धरहरा का दौरा, किसानों से की धान अधिप्राप्ति के सम्बंध में बात, कही किसान भाईयों के लिए है सुनहरा मौका,502 किसानों से 2,962 मिट्रीक टन धान का किया गया क्रय, 
286 किसानों के बीच 3.5 करोड़ की राशि की गई भुगतान,
 धान अधिप्राप्ति के लिए  जिले में कुल 69 पैक्स, 05 व्यापार मंडल व 22 राईस मील है निबंधित,

मुंगेर।  जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य तेजी से चल रहे है। जिला पदाधिकारी रचना पाटिल के सतत् निगरानी एवं निदेश आलोक में प्रखंडों में अधिप्राप्ति कार्य की प्रतिदिन समीक्षा जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा की जाती है। गुरुवार को जिला पदाधिकारी रचना पाटिल ने धरहरा प्रखंड का दौरा किया। किसानों से धान अधिप्राप्ति के सम्बंध में बातें की और कहा कि किसान भाईयों के लिए है सुनहरा मौका है। उन्होंने बताया कि कुल 69 पैक्स एवं 05 व्यापार मंडल द्वारा अधिप्राप्ति किया जा रहा है। अबतक 502 किसानों से 2,962 मिट्रीक टन धान क्रय किया गया है। 286 किसानों के बीच लगभग 3.5 करोड़ की राशि भुगतान की गयी है। धान अधिप्राप्ति की अनुश्रवण लगातार किया जा रहा है। 22 राईस मील निबंधित है। जहाॅ पर्याप्त मात्रा में गनीबैग भी उपलब्ध है। विदित है कि जिले का धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 60 हजार मिट्रीक टन है। किसान को 1868 रुपये प्रति क्वींटल सामान्य धान के लिए तथा ए ग्रेड धान के लिए 1888 रुपये भुगतान किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *