खास खबर मुंगेर

विधि व्यवस्था संधारण हेतु शांति समिति एवं विसर्जन समिति की बैठक, 
जनजीवन सामान्य होने लगी है, स्थिति नियंत्रण में है, किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें :  जिला

1,047 Views

 विधि व्यवस्था संधारण हेतु शांति समिति एवं विसर्जन समिति की बैठक, 
जनजीवन सामान्य होने लगी है, स्थिति नियंत्रण में है, किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें :  जिला पदाधिकारी,डीएम व एसपी ने की दीपावली एवं छठ पर्व में शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम रखने की दिशा में बातचीत, मुंगेर।
संग्रहालय सभागार में आज केंद्रीय प्रतिमा विसर्जन समिति, मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स  एवं अन्य शहर के प्रबुद्ध गणमान्य व्यक्तियों के साथ नवनियुक्त जिला पदाधिकारी रचना पाटिल एवं पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने विधि व्यवस्था साधारण को लेकर बैठक की। उन्होंने सभी का परिचय प्राप्त करते हुए घटी घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी से सुझाव भी प्राप्त किया। साथ ही दीपावली एवं छठ पर्व में शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम रखने की दिशा में बातचीत की। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि हम सभी को आपसी भाईचारा और समन्वय के साथ मिल जुल कर काम करना है। उन्होंने सकारात्मक सहयोग के लिए समितियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि किसी भी समिति का कार्यकर्ता समिति का केंद्र बिंदु होता है। जिनमें उत्साह के साथ अनुशासन अत्यावश्यक है। समाज में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दीपावली एवं छठ पर्व में जिले की परंपरा एवं व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नियम पूर्वक व्यवस्था कायम की जाएगी। घाटों की साफ-सफाई एवं समिति सदस्य को नियमानुसार परिचय पत्र दिया जाएगा। उन्होंने पुनः एक सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि नियमित रूप से शांति समिति की बैठक होती रहेगी।
बैठक से पूर्व नव पदस्थापित जिला पदाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक ने मृतक अनुराग के परिजनों से मिलकर कुशल क्षेम पूछा। भागलपुर जिले में इलाजरत घायल व्यक्ति एवं उनके परिजनों से दूरभाष पर बातचीत कर उनसे स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्हें हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। बेहतर इलाज के लिए एवं उनके सतत निगरानी हेतु डीपीएम स्वास्थ्य की भी भागलपुर मेडिकल कॉलेज में प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि वह अब तेजी से उनके स्वास्थ्य तेजी से सुधार हो रहा है। सदर अस्पताल मुंगेर में घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। जिला पदाधिकारी ने वहां जाकर लोगों से मुलाकात की तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दिशा निर्देश भी दिया। लोगों में विश्वास भरने के लिए जिला पदाधिकारी मुंगेर एवं पुलिस अधीक्षक मुंगेर द्वारा शहर में भ्रमण किया गया। दुकाने अब खुल गए हैं।जनजीवन सामान्य हो चली है। जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें। जिला प्रशासन पूरी तरह से जिला वासियों के प्रति संवेदनशील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *