घटना-दुर्घटना तारापुर

खैराती खां नहर में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत,

798 Views

खैराती खां नहर में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत,

तारापुर। 
प्रखंड क्षेत्र के धोबई पंचायत स्थित तेघड़ा गांव के एक दो वर्षीय बालक की मौत रविवार की सुबह खैराती खां नहर  में डूबने से हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार तेघड़ा निवासी सरवन कुमार सिंह का इकलौता दो वर्षीय पुत्र विवेक कुमार कावरिया पथ  के समीप नहर किनारे खेल रहा था।उस समय उसके पिता मजदूरी करने गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि नहर में ढलान होने के कारण बालक का पैर फिसल गया होगा तथा नदी में ज्यादा पानी होने से विवेक डूब गया। आसपास के लोग जब नहर किनारे पहुंचे तब तक शव वहां से दूर झाड़ी में चला गया था। झाड़ी में एक व्यक्ति की नजर बच्चे के शव पर पड़ी और उसे मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को बताया।बालक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद शव नदी से बाहर निकाला गया और तारापुर पुलिस को इसकी सूचना दी। सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। इस संबंध अंचल अधिकारी बंदना कुमारी ने बताया कि मृतक के परिजन को आपदा के तहत 4 लाख रूपए दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *