मुंगेर राजनीति

जितेंद्र कुशवाहा होंगे रालोसपा के तारापुर से उम्मीदवार, 

880 Views

जितेंद्र कुशवाहा होंगे रालोसपा के तारापुर से उम्मीदवार, 

मुंगेर। 

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने अपने हाथों रालोसपा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा को चुनाव चिन्ह आवंटित करने का प्रमाण पत्र सौंपा। जितेंद्र कुशवाहा तारापुर विधानसभा क्षेत्र से रालोसपा के प्रत्याशी होंगे। वे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से रूबरू होते रहे हैं। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता काफी बड़ी हुई है। जितेंद्र कुशवाहा की धर्मपत्नी पिंकी देवी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष है। रालोसपा का चुनाव चिन्ह सीलिंग फैन है। चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *