अपराध मुंगेर

रामगिरिया पहाड़ी के जंगलों में चल रही पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार,
दो पिस्टल, एक कट्टा, छह गोलियां, 9 अर्ध निर्मित पिस्टल बरामद,

1,221 Views

रामगिरिया पहाड़ी के जंगलों में चल रही पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार,
दो पिस्टल, एक कट्टा, छह गोलियां, 9 अर्ध निर्मित पिस्टल बरामद,
 मुंगेर।
 मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान नक्सल प्रभावित इलाके राम गिरिया पहाड़ी पर चल रहे पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित टीम ने तीन हथियार बनाने के काम में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि शामपुर ओपी अंतर्गत रामगिरिया पहाड़ी पर अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला आसूचना इकाई की टीम को लगाया गया।  जिला आसूचना इकाई की टीम ने पहले रेकी की तथा सूचना का सत्यापन किया। इसके बाद हवेली खड़गपुर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिला आसूचना इकाई , खड़कपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह और शामपुर ओपी अध्यक्ष पप्पन कुमार के साथ मिलकर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के आरोप में अशोक बिंद, बजरंगी कुमार और मोहम्मद औरंगजेब को गिरफ्तार किया।क्या क्या हुआ बरामद :-पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 7.65 एमएमए बोर की 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह गोलियां, पांच बेस मशीन,  एक ड्रिल मशीन सहित हथियार बनाने के काम में इस्तेमाल आने वाले अन्य सामानों को बरामद किया। हथियार बनाने के गैंग में कई अन्य अपराध कर्मी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।कहते हैं पदाधिकारी :- पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि अवैध हथियार के खिलाफ मुंगेर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा इसी कड़ी में यह कार्रवाई हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *