खास खबर प्रखंड राजनीति

भारत से अच्छा देश, हिंदू से अच्छा दोस्त मुसलमानों के लिए नहीं हो सकता : शाहनवाज,पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया जनसंवाद,

1,121 Views

भारत से अच्छा देश, हिंदू से अच्छा दोस्त मुसलमानों के लिए नहीं हो सकता : शाहनवाज,पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया जनसंवाद, 

मुंगेर।

“भारत से अच्छा देश और हिंदू से अच्छा दोस्त मुसलमानों के लिए नहीं हो सकता है।” उपरोक्त बातें राजा कर्ण की नगरी एवं सैयद मीर कासिम की सर जमीन पर नगर के जैन धर्मशाला में जनसंवाद को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कही। सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री  शाहनवाज हुसैन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा….. कोई माई का लाल नहीं है, जो मुसलमानों को भगा सकता है। जब देश का बंटवारा हुआ जिनको जाना था वे चले गए। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि भारत में पैदा हुआ हूं। यदि सीरिया में पैदा हुए होते तो मुझे और कहीं जाना पड़ता। विश्व के किसी भी मुस्लिम देश ईरान, इराक में मुसलमान सुरक्षित नहीं है। भारत ठंडी हवा महसूस करता है। जब से बीजेपी की सरकार बनी है ना दंगा हुआ है और ना ही कर्फ्यू लगा है। मुंगेर आगे बढ़ेगा तो बिहार आगे बढ़ेगा। वे कार्यकर्ताओं को  एक शिक्षक की तरह  समझा रहे थे। उन्होंनेे कहा कि मैंने भागलपुर में मोहब्बत का फूल खिलाया है। फिर भी मुझे टिकट नहीं मिला, मुझे दल से कोई शिकायत नहीं है। बहुत से कार्यकर्ता हैं, जो काफी दिनोंं से पार्टी के लिए  कार्य कर रहे हैं और उन्हें कुछ नहीं मिला है।  उन्होंने कहा  पर मांगने का हक सभी को है और जो पार्टी का निर्णय हो उसे सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदलने लगा है। जिस पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल, झंडा केसरिया और हरा हो,  कार्यकर्ता, नेतृत्ववकर्ता सब अच्छे हो, तो फिर जनता क्यों नहीं  उसे  वोट देगी।  उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि बिना जाति, धर्म देखे बिना एक एक घर जाएं और वोट के लिए अपील करें उन्होंनेे कहां कि मै भाजपा से 1986 से जुड़ा हूं। भाजपा का कार्यकर्ता होना आसान नहीं है। यह आग का दरिया है इसमें डूब के जाना सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तर्ज पर पार्टी काम करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने की। पूर्व केंद्रीय मंत्री के उद्बोधन से पूर्व  पूर्व प्रत्याशी  प्रणय कुमार,  प्रदेश मंत्री बेबी चंकी,  प्रदेश प्रवक्ता  प्रो.  अफजल  शमशी ने भी संबोधित किया। जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार पर है लाल मोहन गुप्ता एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *