खास खबर मुंगेर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की विधानसभा चुनाव 2020 में गठित कोषांगों की समीक्षा बैठक,
कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क के साथ चुनाव कार्य कराने का दिया निर्देश,

1,109 Views

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की विधानसभा चुनाव 2020 में गठित कोषांगों की समीक्षा बैठक,
कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क के साथ चुनाव कार्य कराने का दिया निर्देश,
 मुंगेर।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 से संबंधित गठित कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने संग्रहालय सभागार में समीक्षा बैठक की। निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 20 कोषांगों का गठन किया गया है।

क्रमिक कोषांग के समीक्षा क्रम में बताया गया कि कुल 11000 चुनाव कर्मियों की इंट्री अब तक कर लिया गया है, जिसमें 3000 से अधिक महिला कर्मी है। कुल 402 बूथ बनाए गए हैं जिसमें से नगर निकायों में 373 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो महिला कर्मियों की तैनाती की जाएगी। चुनाव कार्य से मुक्त करने की प्रक्रिया काफी नियमानुकूल ढंग से की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में न्यूनतम 5 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। जहां प्रत्येक चुनाव कर्मी महिला होंगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 05 – 05 आदर्श बूथ भी बनाए जाएंगे। पीसीसीपी एवं जोनल दंडाधिकारीयों की भी आकलन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कोविड-19 प्लान के अंतर्गत सभी कोषांगों को कार्य करने को निर्देशित किया। सभी को संघों को अपने अपने कार्यों को तत्काल शुरू करने को कहा। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण कोषांग, वाहन कोषांग, सामग्री कोषांग, स्वीप कोषांग की विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।स्वीप कोषाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न गतिविधियों को डॉक्यूमेंटेशन पर जोर देने को कहा। सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क की अनिवार्य प्रयोग करने को कहा। पंचायत, कृषि, कल्याण, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट एंड गाइड, बैंकिंग, लाइसेंस क्लब एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से समृद्ध करने को निर्देश दिया। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से भी लोगों के बीच जागरूकता का संदेश फैलाने का निर्देश दिया। साथ ही साथ मताधिकार के प्रयोग से संबंधित स्लोगन को सभी कार्यालयों को पत्रों पर इंगित करने का निर्देश दिया। गैस सिलेंडर एवं वाहनों पर स्टीकर चस्पा कर घर-घर तक जागरूकता का संदेश फैलाएं। कोविड-19 के मद्देनजर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मतदाता जागरूकता अधिकाधिक कराने का निर्देश दिया। केवल टीवी एवं इलेक्ट्रॉनिक के माध्यम से भी जागरूकता कार्यक्रम का  प्रचार-प्रसार करने को कहा। नोडल पदाधिकारी स्वीप दिनेश कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर भी दिव्यांगजनों का खेल प्रतियोगिता जीविका दीदियों द्वारा जागरूकता मार्च एवं अलग-अलग समूहों को टारगेट करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *