खास खबर जमालपुर मुंगेर

पूर्व रेलवे कर्मचारी संघ के नए कार्यकारिणी का गठन, 

1,091 Views

पूर्व रेलवे कर्मचारी संघ के नए कार्यकारिणी का गठन, 
जमालपुर।
पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ, शाखा डीजल शेड, जमालपुर का वार्षिक अधिवेशन अल्बर्ट रोड स्थित पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यालय में ऐके मुकेश की अध्यक्षता में हुई। अधिवेशन में वर्ष 2020-21 के लिए नये कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।  संघ के निवर्तमान कारखाना शाखा अध्यक्ष विजय कुमार मंडल ने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार मजदूर विरोधी सरकार हैं। पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीति एवं रेलवे के अंधाधुंध निजीकरण का पुरजोर विरोध करती है।साथ ही जमालपुर में स्तिथ डीजल शेड को ईएमयू/मेमू और इलेक्ट्रिक इंजन के मरम्मत कार्य को दिलाने का संकल्प लेती हैं। उन्होंने कहा कि कारखाना में प्राइवेट ठेकेदारों से काम करवाया जा रहा है, जबकि रेलवे कर्मचारियों को उनके शॉप से स्थानांतरित कर कारखाने को खोखला करने की साजिश रची जा रही है। अगर केंद्र सरकार की इस तानाशाही नीति के खिलाफ आंदोलन नही किया गया तो, लौहनगरी को वीरान होने से नही बचाया जा सकता।बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर एके मुकेश, कार्यकारी अध्यक्ष प्रभाष कुमार, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, दिवाकांत प्रसाद,पीके बेनर्जी,शाखा सचिव एसके पाठक,संयुक्त सचिव विवेकानंद यादव,सहायक संगठन सचिव ब्रजेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य में शक्ति कुमार,कुमुद कुमार सिन्हा,श्याम नंदन प्रसाद, गरीब यादव,राजेश मेहतर,इमामबेल मुर्मू को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर रामप्रसाद शर्मा,वित्त सचिव भारतीय रेलवे मजदूर संघ भानुप्रताप पाठक,महेंद्र कुमार सिंह,संतोष कुमार सहित अन्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *