मुंगेर स्पेशल रिपोर्ट

समाजवादी नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक,

2,032 Views

समाजवादी नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक,
मुंगेर।
समाजवादी नेता सह संविधान के मर्मज्ञ पूर्व केंद्रीय मंत्री राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत की खबर से जिले में शोक की लहर छा गई है। दलीय सीमा से परे लोगो ने उनके निधन को देश की अपूरणीय क्षति बताया है। जिला राजद कार्यालय में राजद जिला अध्यक्ष डॉ. देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष ने उनके राजनीतिक सफर की चर्चा करते हुए कहा कि रघुवंश बाबू के आस्किम निधन से जहांं हमारे दल को क्षति हुई है । देश के राजनीतिक जगत ने एक बहुत सुलझे नेता को खो दिया। इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता नरेश सिंह यादव,  प्रमोद कुमार यादव, दिनेश यादव, प्रो शब्बीर हसन,संजय पासवान, प्रवक्ता मंटू शर्मा, महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेन्द्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद, जिला परिषद उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह,  संतोष यादव,अमरनाथ भगत,पंकज कु सिंह सहित अन्य लोग थे।लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर अत्यंत दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है ।उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 

तारापुर से सुमित कुमार के अनुसार :- पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री शकुनि चौधरी ने कहा कि देश ने एक सच्चा समाजवादी विचारक मूल्यों की राजनीति करने वाले ईमानदार नेता को खो दिया है। विधायक डॉ. मेवालाल चौधरी ने कहा कि एक सच्चे समाजवादी और पीड़ितों की आवाज जिनका सभी दल के नेता आदर से नाम लेते थे का निधन अपूरणीय क्षति है। जिला परिषद सदस्य सह राजद नेता मंटु यादव ने कहा कि रघुवंश बाबू राजद के संस्थापक सदस्य थे। वे पार्टी से इतर अन्य लोगो के चहेते थे। राजद अध्यक्ष रफीउज्जमा ने कहा कि उनके निधन से गरीब शोषित पीड़ितों की आवाज कमजोर पड़ी है। लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह ने उन्हें सर्वहारा का अग्रदूत बताया एवं कहा कि उनके निधन से देश मर्माहत हुआ है। इनके अलावा शोक प्रकट करनेवालों में कांग्रेस के अजय कुमार झा, रालोसपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा,भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार प्रणय, पूनम झा, मुखिया संघ अध्यक्ष शशि कुमार सुमन सहित कई अन्य थे।

हवेली खड़गपुर से साकेत कुमार के अनुसार :- पूर्व केंद्रीय मंत्री सह  बांका के पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय जनता दल के अभिभावक के उनके निधन से राजनीतिक जगत को बहुत बड़ी क्षति हुई है।  लोक जनशक्ति पार्टी के तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन सिंह उर्फ रंजन सिंह ने भी रघुवंश बाबू के निधन पर दुख व्यक्त किया।

धरहरा से आशीष कश्यप के  अनुसार :- बाजार स्थित राजद कार्यालय के प्रांगण मेंं  भारत सरकार के पूर्व मंत्री राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्रांतिकारी  सिद्धांत वादी  लालू वादी  राष्ट्रीय जनता दल के  सामाजिक न्याय के  योद्धा रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया । राजद प्रखंड अध्यक्ष  इंजीनियर रामबालक यादव की अध्यक्षता में 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत राजद नेता सह भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया ।  महिला प्रकोष्ठ की राजद नेत्री श्रीमती लीलामणि सिंह उर्फ केरलाबाली , प्रखंड के युवा प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार ,छात्र प्रखंड अध्यक्ष शशि कुमार ,प्रधान महासचिव हिमांशु निराला, युवा महासचिव अंशु राज, शिव शंकर कुमार भारती ,सोनू कुमार ,नवल यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता की उपस्थिति में रघुवंश बाबू को राजद नेताओ ने श्रद्धांजलि अर्पित किया । राजद नेताओ ने कहा कि राजद नेताओ ने राजद का महत्वपूर्ण स्तम्भ खो दिया है जिसकी भरपाई असंभव है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *