भाजपा की दो दिवसीय वर्च्युअल कार्यसमिति की बैठक समपन्न,
आगामी विधानसभा चुनाव में प्रभावी रूप से प्रयुक्त करेगी अपने सभी शक्ति केंद्रों को भाजपा,
मुंगेर।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि बिहार प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय वर्च्युअल कार्यसमिति की बैठक इस संकल्पना के साथ समाप्त हुई कि भाजपा अपने सभी शक्ति केंद्रों को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रभावी रूप से प्रयुक्त करेगी। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष, प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्र व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के हवाले से बताया कि मुंगेर जिला भाजपा के पदाधिकारी भी इसी परिपेक्ष्य में जिला के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर मण्डल समितियों की सभा करने के अलावे विभिन्न पंचायतों जिसे शक्तिकेन्द्र माना जाता है, उनके प्रमुखों व उनके टोली से मिलकर मतदान केंद्रों का जायजा लेगी तथा उसकी अवस्थिति से जिला मुख्यालय को अवगत कराएगी। 25 सिपतम्बर से 29 सिपतम्बर तक भाजपा के विभिन्न स्तरीय पदाधिकारी प्रवासी मजदूरों व अभिवंचित वर्ग के लोगों को मनरेगा से जोड़ने का कार्य करेंगे। भाजपा मजबूती के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी में जुटी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अकटुबर माह में भाजपा के मण्डल स्तरीय पदाधिकारी अपने अपने मण्डलों के शक्तिकेन्द्र में छोटी-छोटी संगोश्ठी कर प्रधान मंत्री की 1 लाख करोड़ का किसानों के राहत के पैकेज का लाभ किसान भाइयों को मिले इसकी चिंता करेंगे । कुल मिला कर चुनाव के पूर्व तक भाजपा के सभी कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने का अभियान चलाएगी एवम स्वरोजगार से जोड़ने के काम पर फोकस करेगी।