मुंगेर राजनीति

राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव का जन्मदिन, 

1,552 Views

राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव का जन्मदिन, 

मुंगेर।
 जिला राजद प्रवक्ता बमबम राय की अध्यक्षता में भारत सरकार के पूर्व सांंसद , राजद के राष्ट्रीय महासचिव  एवं झारखंड  प्रभारी  जयप्रकाश नारायण यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर जिला राजद के उपाध्यक्ष शहराज, परिषद सदस्य प्रो. विनय कुमार सुमन, डीएसएस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यादवेंद्र रणधीर, जिला राजद के प्रधान महासचिव डॉ. बमबम यादव, जिला पंचायती राज के जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव, जिला राजद के महासचिव निरंजन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला प्रवक्ता बमबम राय ने कहा कि  पूर्व सांसद मुंगेर के साथ-साथ बांका से भी सांसद रहे पर राजनीति में उनका कार्यक्षेत्र मुंगेर रहा है। मुंगेर प्रमंडल हो या मुंगेर में विश्वविद्यालय का निर्माण हो पूरे मुंगेर प्रमंडल में हुए विकास का जाल फैलाए। वे सर्वप्रथम 1980 में खड़गपुुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए । उसकेे बाद उन्होंने पीछे मुड़कर  नहीं देखा  वे  बिहार सरकार में  शिक्षा मंत्री भी रहे  है। आज की तारीख में व राजद के एक कद्दावर नेता के रूप जाने जाते हैं। वे मुंगेर और बांका के सांसद भी रहे हैं।

दूसरी ओर युवा राजद के महानगर अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा ने भी पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव का जन्म दिन केक काटकर अपने घोषी टोला स्तिथ आवास पर मनाया। उन्होने कहा कि जयप्रकाश नारायण यादव जी ने पूर्वांचल ही नही बल्कि पूरे बिहार के राजद कार्यकर्ताओ को हमेशा उमँग और दम भरने का काम किया है और सामाजिक न्याय का झंडा वफादारी के साथ 35 ,40 वर्षों से थाम कर पार्टी और लालू जी के विचारों को जन जन तक पहुँचने का काम किया है ।  मौके पर  राजद जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, महानगर अध्यक्ष जुनैद मखमूर, महानगर प्रवक्ता शिव शर्मा, गांधी यादव, बिट्टू यदुवंशी, निक्कू , नितेश, दिनकर सिंह, अंकित यादव, आनंद  मंडल, सोनू शाह, विकी कुमार,  बंटी यादव, छोटू मंडल, अमित सिंह, मनीष यादव, गुड्डू यादव, तरुण यादव, रतन ढकाल, संजय यादव थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *