खास खबर मुंगेर

महिला नीतीश सेना का अभिनंदन, 
नीतीश सरकार में महिलाओं का हुआ विकास, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं महिलाओं की नौकरी में बड़ी भागीदारी : कंचन,

1,076 Views

महिला नीतीश सेना का अभिनंदन, 
नीतीश सरकार में महिलाओं का हुआ विकास, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं महिलाओं की नौकरी में बड़ी भागीदारी : कंचन,
मुुंगेेर। जिले के आर. आर. पैलेस के सभागार में महिला नीतीश सेना कर्मठ कार्यकर्ताओ का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।  अध्यक्षता जदयू राज्य कार्यकरणी के सदस्य सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला जदयू  कंचन गुप्ता ने की।  मंच संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष महिला जदयू  रीता कुमारी कर रही थी। 

  कंचन गुप्ता ने कहा महिलाओं/लड़कियोंं को हर क्षेत्र में विकास के लिए जो कार्य  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने किया है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि बात चाहे  साईकिल / पोशाक योजना की हो, शिक्षक नियोजन एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज्य चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण की हो , आरक्षित रोजगार महिलाओ के अधिकार के तहत बिहार सरकार के हर सरकारी नौकरियो में 35 प्रतिशत भागदारी की हो । इन सभी योजनाओं एवं कार्यो से महिलाओं / लड़कियो के विकास की दशा मील का पत्थर साबित हुआ है।  उन्होंने कहा कि जीविका,  शैचालय निर्माण घर का सम्मान, हर घर पक्की गली और नाली ,शराब बंदी,दहेज प्रथा उनमूलन, बाल विवाह रोक थाम  इत्यादि जैसे सरकार के कदम से महिलाओं का मान सम्मान ही नही बढ़ा है बल्कि इस तरह कार्यो से नारी सशक्तिकरण के दिशा में बहुत बड़ा सराहनीय  कदम उठाया गया है।

पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद्र पटेल ने कहा कि इस तरह के अभिनंदन समारोह से कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति कार्य करने का उत्साह बढ़ता है और पार्टी को मजबूती भी मिलती है। पूर्व जिला अध्यक्ष जियाउल रहमान ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने एवं पार्टी की मजबूती के लिए  कंचन गुप्ता हमेशा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। ये साधुवाद के पात्र है। मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष  मुकेश सिंह ने कहा पार्टी संगठन के लिए मीडिया सेल की जहां जरूरत पड़ेगी जिला मीडिया सेल के साथी हर जगह तत्पर रहेंगे ।पूर्व जिला अध्यक्ष महिला श्रीमती रीता कुमारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में जिला के प्रत्येक प्रखंड / नगर की जदयू प्रमुख महिला की भागीदारी है। उन्होंने कहा कि  कंचन गुप्ता के नेतृत्व में पूरे बिहार जदयू का महिला संगठन  मजबूत एवं सशक्त हुआ है। इस  मौके पर दर्जनों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। मौौके पर अतिपिछड़ा के प्रदेश उपाध्यक्ष युगल किशोर राय , मंजीत कुमार, कंचन यादव ,खुशबू सिंह ,रेखा देवी ,मंजीत कुमार , मो0 समीर ,चिंटू साह , पूनम कुमारी ,बिभा सहाय व  अन्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *