खास खबर मुंगेर

मुंगेर के विवेक बने आइपा के प्रदेश सचिव,

964 Views

मुंगेर के विवेक बने आइपा के प्रदेश सचिव,

मुंगेर।       

देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा सम्मानित सज्जनों की देशव्यापी संस्था ऑल इंडिया प्रसिडेंट अवॉर्डीश एसोसिएशन (आइपा) बिहार में विवेक कुमार आजाद को राज्य सचिव की जिम्मेवारी मिली है। जिसकी जानकारी संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक राशिद जुनैद ने आईपा के अधिकारिक पेज के माध्यम से दी। जो जिले के लिए गौरव का विषय हैं। बता दे कि विवेक कुमार आजाद मुंगेर के रामपुर भिखारी निवासी है। वे भारत स्काउट और गाइड से वर्ष 2010 बैच में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके है एवं वर्तमान में मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत है। साथ ही समाज सेवा में भी हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।         नवनियुक्त राज्य सचिव विवेक कुमार आजाद ने बताया कि आइपा पूरे भारत के राष्ट्रपति अवार्ड व राष्ट्रपति पदक सम्मानित सदस्यों की देशव्यापी संस्था है, जिसके सदस्य शिक्षा, सेना, स्काउट-गाइड,  पुलिस, कला, कृषि, आदि सेवा क्षेत्र में देश के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सज्जन होते है, आइपा का उद्देश्य पुरस्कृत सदस्यों के उत्थान के लिए कार्य करना है। जिसके लिए सरकार के समक्ष अपनी बातें रखना व राष्ट्रपति सम्मानित साथियों के हक में कार्य करना हमारा पहला कर्तव्य होगा।      उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम कुमार शिवम, महासचिव अभिषेक पांडेय, राष्ट्रीय समन्वयक राशिद जुनैद, उपाध्यक्ष अम्बिका बाही का आभार प्रकट किया। साथ ही बिहार की राज्य परियोजना प्रभारी स्वीटी झा, मध्यप्रदेश के राज्य समन्वयक गोलू शर्मा, महाराष्ट्र के प्रतीक कनाके, राज्यस्थान के विकास गुर्जर, पूजा सेन, विष्णु शर्मा,  उत्तराखंड के गौरव अग्रवाल, उत्तरप्रदेश के सोनू सिंह, सहित बिहार के विभिन्न जिला से मनीष यादव, अंकित शर्मा, शुभम ठाकुर, अविनाश गुप्ता, गंगा यादव, मो० सितारे, सुमित यादव,आकाश अकेला, हैप्पी सिंह, राहुल कुमार, मधु कुमार, सिंटू कुमार, मो० इमरान, गोविंद कुमार, नन्दन कुमार, स्वीटी सिद्दीकी, सुप्रिया कुमारी सोनी, एकता रानी, रिया कुमारी, श्रेया गुप्ता, सिकन्दर कुमार, स्माइल हसन, मुकेश कुमार आज़ाद, हरिशंकर कुमार, दिवाकर कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।       उनकी नियुक्ति पर मुंगेर आयुक्त कार्यालय के मुकेश कुमार, अजय कुमार दास व स्काउट गाइड से नीरज कुमार, सुमन कुमार, राजीव कुमार, विशाल कुमार, आकाश कुमार, केशव राज ठाकुर, सुमिरन राज, सुष्मिता कुमारी, नेहा कुमारी, बन्दना कुमारी तथा स्थानीय लोगों में मनीष कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह, सज्जन कुमार, प्रणव कुमार, सुजीत कुमार, जफर इक़बाल, आलेख राज, रेखा वर्मा सहित अन्य ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *