मुंगेर राजनीति

केंद्रीय कमिटी के निर्देश पर जेएमएम की एक अहम बैठक, संजय यादव को मिली बड़ी जवाबदेही बनाए गए बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष,  मुंगेर की 2 सीटों पर ठोकेगी दावेदारी,

1,356 Views

केंद्रीय कमिटी के निर्देश पर जेएमएम की एक अहम बैठक, संजय यादव को मिली बड़ी जवाबदेही बनाए गए बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष,  मुंगेर की 2 सीटों पर ठोकेगी दावेदारी,
मुंगेर। 

जिला के असरगंज प्रखण्ड स्थित मछिडीह गांव में संजय यादव के आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमिटी के निर्देश पर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जेएमएम के प्रदेशाध्यक्ष प्रणव कुमार, प्रदेशमहासचिव सह प्रवक्ता सतीरमन के साथ पार्टी के कई लोग उपस्थित थे।  प्रदेशाध्यक्ष प्रणव कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जेएमएम मुंगेर के दो विधानसभा सीटों जमालपुर व तारापुर सहित बिहार के 12 विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश करेगी।उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमिटी के निर्देश पर संजय यादव को पार्टी ने चुनाव की तैयारी को लेकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है उन्हें पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही संगठन के विस्तार के लिए उन्हें जमुई जिला का प्रभारी बनाया गया है।  संजय यादव ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जवाबदेही दी है, उसे हम पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और पार्टी के संगठन का विस्तार कर बिहार में पार्टी को मजबूत करेंगे।
 संजय यादव ने प्रदेश से आए हुए वरिय पदाधिकारियों को चादर देकर उन्हें सम्मानित किया और आखिर में पत्रकारों को भी साबुन, मास्क एवं सेनेटाइजर देकर उन्हें भी सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *