अपराध बरियारपुर मुंगेर

कैलाश उर्फ कैला मंडल हत्या काण्ड का प्राथमिकी  अभियुक्त गिरफ्तार,गिरफ्तार अभियुक्त मृतक का है सहोदर भाई,

1,214 Views

कैलाश उर्फ कैला मंडल हत्या काण्ड का प्राथमिकी  अभियुक्त गिरफ्तार,गिरफ्तार अभियुक्त मृतक का है सहोदर भाई,

मुंगेर।
 बरियारपुर थाना  कैलाश मंडल उर्फ कैला हत्या काण्ड का प्राथमिकी अभियुक्त बहादुर मंडल उर्फ गोंगा को पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक कैलाश मंडल उर्फ कैला और उसके बड़े भाई बहादुर मंडल उर्फ गोंंगा के बीच विवाद चल रहा था। कैलाश मंडल रुपए में हिस्सेदारी को लेकर अपने पिता अर्जुन मंडल से झगड़ा कर रहा था और उसने अपने पिता पर चाकू से वार कर दिया था। पिता की चीख-पुकार सुनकर बड़ा बेटा बहादुर मंडल उर्फ गोंगा दौड़ते हुए गया तो उसने अपने पिता को घायल अवस्था में देखा। गुस्से में आकर उसने खंती से अपने भाई कैलाश मंडल उर्फ कैला पर हमला कर दिया और उसके बाद चाकू से कैलाश मंडल पर कई वार कर दिए। लगभग आठ से दस बार चाकू से मृतक के सीने में वार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी। बरियारपुर थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के नामजद आरोपी बहादुर मंडल उर्फ गोंगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक अनुसंधान में पुलिस के समक्ष यह जानकारियां आई हैं कि इंदिरा आवास की राशि को लेकर घर में पिता पुत्र के बीच विवाद चल रहा था। अर्जुन मंडल के नाम से इंदिरा आवास योजना की राशि आई थी तथा उसने इंदिरा आवास योजना की राशि अपने बड़े बेटे को दे दी थी। इसी बात को लेकर छोटे बेटे कैलाश मंडल का विवाद अपने पिता से चल रहा था और इसी विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। बरियारपुर थाना अध्यक्ष राजेश रंजन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बहादुर मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *