मुंगेर राजनीति

लोजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति जिन पिंग का फूंका पुतला,

1,108 Views

लोजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति जिन पिंग का फूंका पुतला,
 मुंगेर।
आज  लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक पर चीन के राष्ट्रपति जिन पिंग का पुतला दहन किया गया और चीन द्वारा निर्मित सामान का बहिष्कार किया गया। कार्यक्रम के पूर्व लोजपा नेताओं ने चीन मुर्दाबाद …. चीन के राष्ट्रपति मुर्दाबाद…… चीनी सामान का बहिष्कार करो …. के नारे लगाए । जिला अध्यक्ष राघवेंद्र भारती ने कहा भारत के सैनिक बॉर्डर पर तटस्थ हैं। चीनी सेना को परास्त कर दिया। भारतीय सेना पर भारत के लोगों को गर्व है। उन्होंने बताया कि चीन के अतिक्रमण वादी नीति और उसके दुःसाहस के विरोध में चीन के राष्ट्रपति जिन पिंग का पुतला दहन किया गया।  उन्होंने कहा कि लोजपा कार्यकर्ताओं ने चीनी सामानों के वहिष्कार का शपथ लिया। इसके बाद लैैक पर हुए झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कपिल देव मंडल, मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष अशोक   यादव, मुंगेर नगर अध्यक्ष चंदन सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष गणेश पासवान, तारापुर के प्रखंड अध्यक्ष जयराम मंडल, धरहरा के प्रखंड अध्यक्ष गौतम पासवान, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, जिला महासचिव रविंद्र पासवान, जिला के प्रधान महासचिव मोहम्मद ताज, सूरज राज मंडल, जिला के कोषाध्यक्ष डॉ. अनुराग, प्रदेश सचिव दिनेश चौरसिया, अति पिछड़ा सेल के प्रदेश महासचिव पवन मंडल, तकनीकी से सेल के जिलाध्यक्ष दीपक पासवान, युवा लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष धरहरा मिथिलेश, जिला मीडिया प्रभारी विक्रम चंद्रवंशी, जिला सचिव अमन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अभय रजक के साथ दर्जनों कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *