विश्व पर्यावरण दिवस 2020 के तहत बृक्षारोपण,
मुंगेर। विश्वविद्यालय अंतर्गत जे. एम. एस कॉलेज के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस 2020 मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ राजकिशोर प्रसाद सिन्हा एवं प्राचार्य डॉ राम नारायण शर्मा के द्वारा पौधा रोपन कर किया गया। इसके तहत महाविद्यालय परिषर में आम, पीपल, निम, मणि प्लांट लगाया गया।

डॉ. सिन्हा ने अध्यक्षता करते हुए पृथ्वी पर समस्त जीवों के लिये पेड़ पौधों की होना बहुत ही जरूरी है।जैसे अनेकों बात विचार रखे।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम नारायण शर्मा जी ने विश्व पर्यावरण दिवस 2020 के व्यवहारिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जैब विवधता, संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन की बहुत ही अत्यंत आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने शाकाहारी जीवन जीने पर बल दिया।इस भव्य कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी में सबसे बड़ी भूमिका शोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए देखा गया, जो कि बहुत ही जरूरी था। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम नारायण शर्मा , सभी शिक्षक डॉ सत्यादित्य सिंह, अतनु पॉल, डॉ कुश कुमार, गयासेन, नजरुल इस्लाम,निशुतोष कुमार, निशु,बतलु जी,ब्रजेश कुमार,नितिन कुमार,सतीश कुमार सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।