खास खबर मुंगेर

जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी ने की 41 फरियादियों की  शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई,

241 Views

  जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी ने की 41 फरियादियों की  शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई,

 मुंगेर।

 अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी  नवीन कुमार ने जनता के दरबार में कार्यक्रम में कई परिवादियों की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की। जिलाधिकारी ने प्राप्त परिवाद के आलोक में त्वरित निष्पादन एवं आवश्यकतानुसार अपने अधीनस्थ संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई हेतु निदेशित किया। भूमि विवाद में 18, राशन कार्ड में 05, पारिवारिक विवाद में 8, नौकरी से संबंधित में 3, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 02 एवं अन्य विषयों से संबंधित 05 मामले आये। जनता दरबार में कुल 41 मामले आये। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को प्रखंड/अंचल/अनुमंडल/ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जनता दरबार किये जा रहे है, जिसमें आमजन अपने समस्याओं का त्वरित निराकरण करा रहे है। आमजन मानस से उन्होंने अपील किया कि निर्धारित शुक्रवार को अपने संबंधित पदाधिकारी ने मिलकर समस्या का निराकरण कराये। इसके लिए पूर्व से सभी को निदेश दिया गया एवं जनता दरबार में प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन हेतु उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता द्वारा लगातार माॅनिटेरिंग भी की जा रही है। जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा, क्योंकि अधिकांश समस्याओं का निराकरण अंचल और प्रखंड स्तर पर ही संभव है। प्रखंड/अंचल/अनुमंडल/ क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में शिकायतों/समस्याओं का समाधान नहीं होने पर परिवादी आवश्यकतानुसार जिलाधिकारी के कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को आवेदन देकर अपनी बात रख सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *