पांच बालू माफियाओं ने किया आत्मसमर्पण,
तीन नामजद अभियुक्तों के घर होगी कुर्की जब्ती,
संग्रामपुर। थाना कांड संख्या 234/21 के नामजद अभियुक्त के घरों के कुर्की करने गए संग्रामपुर पुलिस के समक्ष पांच बालू माफियाओं ने आत्मसमर्पण किया। जबकि एक बालू माफिया के घर कुर्की की गई। थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज थाना क्षेत्र के बग्घा गांव में न्यायालय द्वारा कुर्की का आदेश जारी किया गया था जिसमें गुरुवार को संग्रामपुर थाना के एसआई अबुल कलाम एवं सौरव शेखर पुलिस बल के साथ शंभूगंज थाना पहुंचे, शंभूगंज थाना से चौकीदार लेकर शंभूगंज थाना क्षेत्र के बग्घा गांव संग्रामपुर पुलिस पहुंचे। जिसमें दिवाकर यादव के यहां कुर्की करते देख आसपास के नामजद अभियुक्त राजा कुमार यादव, रितिक कुमार यादव, चंदन यादव, शैलेश कुमार यादव ,प्रमोद यादव ने संग्रामपुर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि देर रात होने के कारण 3 लोगों के यहां कुर्की नहीं हो सकी। अगर कल आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो 3 लोगों के यहां शुक्रवार को पुनः कुर्की की जाएगी।