खास खबर मुंगेर

नगर निगम की पहल : रैन बसेरा को रंग रोगन कर बनाया गया आकर्षक एवं सुविधाजनक,

319 Views

नगर निगम की पहल : रैन बसेरा को रंग रोगन कर बनाया गया आकर्षक एवं सुविधाजनक,

 मुंगेर।

नगर निगम मुंगेर अंतर्गत तीन रैन बसेरा का संचालन पूर्व से हो रहा है, जिसे नगर आयुक्त निखिल धनराज  निपाणिकार ने पहले से सुधार करते हुए शहर के तीनों रैन बसेरा को रंग रोगन व सुंदर मधुबनी पेंटिंग कर पहले से आकर्षक और सुविधाजनक बन दिया है।   आश्रय विहिन लोगो को रहने में मिलने वाली सारी सुविधा दी गयी है। रैन बसेरा के संचालन डेएवाई एनयूएलएम कार्यक्रम  अंतर्गत एएलओ / एरिया लेवल ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा संचालन में लगाया गया है, जिसमें महिलाओं के माध्यम से शहर में सर्वे कर आश्रम विहीन लोगों को  रैन बसेरा में रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। जिसके पास रहने का आवास नहीं है। वह सर्दी के मौसम में सारा सुविधा जैसे बेड ,कंबल, तकिया, और मांग के अनुरूप खाना, पानी  भी उपलब्ध कराने का काम एएलओ के महिलाओं के द्वारा किया जा रहा हैं। तीन रैन बसेरा एक बस स्टैंड  में 25 बेड का दूसरा मछली तलाब  के पास  25 बेड का एवं तीसरा  आगरा रोड लल्लू पोखर में 50 बेड का संचालन हो रहा है। तीनों रेन बसेरा को नगर आयुक्त  के निर्देशन में आश्रय विहीन लोगों के लिए हर सुविधा युक्त  बनाया जाने का कार्य करवाया जा रहा है।

बैडमिंटन कोर्ट का आज जिला पदाधिकारी करेंगे उद्घाटन :-

शेर प्रेमियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य किल क्षेत्र के अन्तर्गत इनडोर स्टेडियम में मुंगेर नगर निगम ने बैडमिंटन कोर्ट में 4 लाख 29 हजार रुपये की लागत से सिंथेटिक मैच बिछाने का कार्य किया है। इसका उद्घाटन 24 नवंबर को मुंगेर के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार करेंगे। उक्त बातों की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर आयुक्त निखिल धनराज  निपाणिकार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *