मुंगेर राजनीति

जनसंवाद कार्यक्रम :- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के लिए नीतीश को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हुये एकजुट : संजय,

419 Views

जनसंवाद कार्यक्रम :-

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के लिए नीतीश को 

प्रधानमंत्री बनाने के लिए हुये एकजुट : संजय,

 संग्रामपुर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास का कार्य किया है, वह अनुकरणीय है। अगर आप चाहते हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, तो मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से ही पूरी तरह एकजुट हो जाऐं। उक्त बातें बिहार प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद संजय सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। विदित हो कि शुक्रवार को प्रखंड के मनोकामना सिध्दपीठ नवगांई के प्रांगण में प्रदेश जदयू के निर्देशानुसार जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता प्रदेश जदयू महासचिव लोक प्रकाश सिंह ने की, जबकि  मंच संचालन जिला जदयू उपाध्यक्ष ठाकुर अनुरंजन सिंह ने किया।  विधान पार्षद ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया जा रहा है।  जनता से संवाद स्थापित कर जनता की समस्याओं से रुबरु होते हुए, उसके निष्पादन करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार को विकास की पटरी पर लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद ललन सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की समस्या के प्रति पूरी तरह से गंभीर रहते हैं। वे जनता की छोटी छोटी समस्याओं को भी बडी़ गंभीरता से लेते हैं। विधान पार्षद विजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन मुख्यमंत्री को विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण सर्वोच्च न्यायालय से आने के बाद उसका स्वागत भी सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने ही की। कार्यक्रम को पूर्व सांसद मीना देवी, अवधेश कुमार उर्फ सेतु जी, अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह, मुखिया बिट्टूसिंह, जिला मुखिया संघ अध्यक्ष सारिका सिंह, विभाष सिंह, डा. शिशिर कुमार सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष कमल नयन सिंह ने संबोधित किया. इसके पूर्व जनसंवाद कार्यक्रम में पधारे जदयू नेताओं को फूल माला पहनाकर व अंग वस्त्र ओढाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *