खास खबर तारापुर

नगर पंचायत आम चुनाव 2022 : एसडीओ ने की नामांकन की संवीक्षा, 13 मुख्य पार्षद, सात उप मुख्य पार्षद तथा 110 पार्षद पद के अभ्यर्थी मैदान में,

288 Views

नगर पंचायत आम चुनाव 2022 : एसडीओ ने की नामांकन की संवीक्षा,

13 मुख्य पार्षद, सात उप मुख्य पार्षद तथा 110 पार्षद पद के अभ्यर्थी मैदान में,

 तारापुर।

नगर पंचायत आम चुनाव 2022 के लिए प्रथम चरण में नामांकन के बाद मंगलवार को संवीक्षा किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि सभी दाखिल किए नामांकन पत्र को संवीक्षा के बाद स्वीकृत किया गया।  अभ्यार्थी 22 से 24 सितंबर को अपराहन 3:00 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं।  25 सितंबर को अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन के साथ प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।  अभ्यर्थी बिना अनुमति के चुनाव प्रचार में सभा का आयोजन, वाहन का प्रयोग इत्यादि नहीं करेंगे।  सभी अभ्यर्थियों को नामांकन पत्र दाखिल करने के समय ही आचार संहिता के मार्ग निर्देशन से अवगत करा दिया गया था। बावजूद विभिन्न माध्यमों से उन्हें जानकारी दे दी जा रही है की आचार संहिता लगी हुई है।  इसका सख्ती से उन्हें पालन करना होगा। इसका उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 13 मुख्य पार्षद सात उप मुख्य पार्षद तथा 110 पार्षद पद के अभ्यर्थी समीक्षा के बाद चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद अंतिम रूप से प्रत्याशियों के संख्या का पता चल पाएगा। समीक्षा के बाद वार्ड एक में चार, वार्ड दो में चार, वार्ड तीन में छः, वार्ड चार में चार, वार्ड पांच में आठ वार्ड छः में नौ, वार्ड सात में 11,  वार्ड आठ ने सात,  वार्ड नौ में चार, वार्ड 10 में सात, वार्ड 11 में सात,  वार्ड 12 में पांच वार्ड 13 में सात, वार्ड 14 में छः, वार्ड 15 में आठ, वार्ड 16 में छः एवं वार्ड 17 में सात कुल 110 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। समीक्षा के बाद सभी स्वीकृत कर लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *