खास खबर हवेली खड़गपुर

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक,

314 Views

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक,

 हवेली खड़गपुर।

 थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।  लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा ने सरकार द्वारा दिए गए निर्देश को पढ़कर सुनाया और कहां कि दुर्गा पूजा में डीजे पर पूर्ण रूप से बंध रहेगा। डीजे बजाने वाले संचालकों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। 

थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि सभी पूजा समिति के अध्यक्षों को जिला प्रशासन के द्वारा सख्त निर्देश है कि पूजा समिति टीम की एक गठन हो जिसमें प्रत्येक मंदिर के सदस्यों में कम से कम 10 सदस्य हो। पूजा अर्चना के दौरान प्रतिमा का लाइसेंस लेना होगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र का लाइसेंस लेना होगा। गोल का लाइसेंस लेना होगा। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए शांति ढंग से दुर्गा पूजा मनाएं।  बैठक में  बड़ी दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष राकेश चंद्र सिंहा, बड़ी काली अध्यक्ष निरंजन मिश्रा, विषहरी स्थान अध्यक्ष पीयूष कुमार, हरिवा काली स्थान अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सहित सभी मंदिरों के सदस्य एवं अध्यक्ष  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *