घटना-दुर्घटना संग्रामपुर

सिंचाई प्रमंडल तारापुर के सामयिक मजदूर की मौत,  ग्रामीणों में आक्रोश, मुआवजा की मांग,

425 Views

सिंचाई प्रमंडल तारापुर के सामयिक मजदूर की मौत, 

ग्रामीणों में आक्रोश, मुआवजा की मांग,

 संग्रामपुर। प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत दुरमट्टा ग्राम में सिंचाई प्रमंडल तारापुर के एक सामयिक मजदूर के मौत का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को सिंचाई प्रमंडल तारापुर के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता कुछ मजदूरों के साथ झगडहवा चेक डैम का फाटक सिंचाई के लिए लगाने आए थे। सिंचाई प्रमंडल के सामयिक मजदूर जय प्रकाश मंडल दिनभर वर्षा में भींग कर कार्य कर रहा था। वह पानी के तेज वहाव व वर्षा में भींगते हुए कंधे पर भारी भरकम चक्का लेकर जब नदी पार कर रहा था, उस समय ठंड से थर थर कांप रहा था।

आगे आगे सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं पीछे पीछे जय प्रकाश भी कंधे पर चक्का लिए पीछे से आ रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया व वह गिर पडा। इस क्रम में कंधे पर का चक्का उसके ऊपर ही गिरा गया. आनन फानन में सिंचाई विभाग की गाड़ी से अनुमंडल अस्पताल तारापुर लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जय प्रकाश के मौत की खबर मिलते ही उनके स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन लडके व तीन पुत्री छोड गए। इस घटना के बाद दुरमट्टा के ग्रामीणों में सिंचाई विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई भी नहीं हुई और सामयिक मजदूर जय प्रकाश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *