खास खबर मुंगेर संग्रामपुर

भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का टोक्यो में जोरदार स्वागत, जिले के संग्रामपुर से हैं बिहार फाउंडेशन जापान के सदस्य,

455 Views

भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का टोक्यो में जोरदार स्वागत,

 जिले के संग्रामपुर से हैं बिहार फाउंडेशन जापान के सदस्य,
संग्रामपुर। 

प्रखंड क्षेत्र के चंदनिया गांव के जापान में अपना व्यवसाय कर रहे युवा उद्यमी आनंद विजय सिंह के नेतृत्व में बिहार फाउंडेशन जापान के सदस्यों के द्वारा भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का टोक्यो में जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के सांसद  राजदीप रॉय की अगुवाई में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल अपने पांच दिवसीय जापान यात्रा पर टोक्यो पहुंची है। टोक्यो में ही प्रतिनिधि मंडल का बिहार फाउंडेशन जापान कथा बिहार झारखंड एसोसिएशन जापान के अध्यक्ष आनंद विजय सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का तिलक लगाकर तथा आरती कर जोरदार स्वागत किया गया।

फाउंडेशन के महिला सदस्य सोनल सिंह अपराजिता सिंह एवं ज्योति शिखा के द्वारा प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसदों का तिलक कर एवं आरती लगाकर स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद राजदीप रॉय, राजद के प्रवक्ता मनोज झा, शिवसेना की नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस के सप्तगिरि उलाका एवं बहुजन समाज पार्टी के युवा सांसद  रितेश पांडे ने  आनंद विजय सिंह सहित सभी भारतीयों को विदेश में भी रहकर देश प्रेम की अलख जगाने के लिए धन्यवाद दिया।  मौके पर राजद सांसद मनोज झा ने संग्रामपुर के युवा उद्यमी आनंद विजय सिंह को  भारतीय समुदाय को एकत्रित करने के लिए अंग वस्त्र देकर भी सम्मानित किया। स्वागत समारोह के दौरान मंच संचालन फाउंडेशन के सचिव विकास रंजन ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विनोद याद, दिलीप सिन्हा अभिषेक पल्लवा, मुकेश, विवेक कुमार, रोहन अग्रवाल इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *