घटना-दुर्घटना तारापुर

पोखर पर स्नान करने गई महिलाओं साथ गए आठ वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत, 

510 Views

पोखर पर स्नान करने गई महिलाओं साथ गए आठ वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत, 

 तारापुर।

लोकपर्व कर्मा धर्मा को लेकर  गांव के पोखर पर स्नान करने गई महिलाओं साथ गए आठ वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। 

घटना प्रखंड के खैरा गांव की है। जहां जलजीवन हरियाली से चिंतामणि पोखर का निर्माण कराया गया था जिसमें डूबने से सत्यम की मौत हो गई। वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ता था। सत्यम कैसे गया , किसके साथ गया लोगो को पता नही चला। स्वजनों ने बताया कि वह दिन के दस बजे के आसपास से लापता था। खोजबीन के बाद उसका शव पोखर में तथा पोखर के बाहर उसके कपड़े मिले। अनुमान लगाया जा रहा है कि परवैतिन संग वह भी नहाने चला गया होगा।

शव मिलने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। इस घटना के बाद मां संजू देवी, नानी रूना देवी, नाना लाल मनी सिंह , भाई अंकुश कुमार एवं विशाल कुमार का रो रो कर बुरा हाल है ।विधायक राजीव कुमार सिंह भी खैरा पहुंचे तथा पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सीओ ने जरूरी प्रक्रिया के बाद आपदा राहत से चार लाख मिलने की बात कही है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जरूरी प्रक्रिया पुरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक सत्यम कुमार माध्यमिक विद्यालय खैरा में वर्ग दो का छात्र था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था । बचपन से ही नाना लालमणि सिंह के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *