जापान में भारतीय महिलाओं ने मनाया हरतालिका तीज,
संग्रामपुर।
सर्वधर्म समभाव की संस्कृति को वर्षों से अपने में समेटे भारत आज भी इसी परपंरा को निभा रहा है। सभी धर्मों की आत्मा में गर्भनाल से जुड़ा अपनापन इस परंपरा को टूटने नहीं देता। यही कारण है कि आज भी देश में पर्व त्योहार सा झी विरासत को अपनाते हुए मनाए जाते हैं। जिसका उदाहरण विदेशों में भी देखने को मिला संग्रामपुर प्रखंड के चंदनिया गांव निवासी समाजसेवी आनंद विजय सिंह ने बताया कि बिहार फ़ाउंडेशन जापान के तत्वावधान में बिहार एवं झारखंड की महिला सदस्यों ने पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया तीज मनाया। इस पावन अवसर पर भक्ति भाव में लीन बिहार फाउंडेशन जापान की महिलाओं ने बिहार सरकार के द्वारा समाज में फैली कुरीतियों पर विराम लगाने के उद्देश्य से दिए गए पहल नारी शक्ति , दहेज़ विरोधी और भारतीय संस्कृति एवं भारतीयता से ओत प्रोत होकर भावनात्मक नारे भी लगाएं और समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। बढ़ती आधुनिकता, भौतिक वातावरण, भागदौड़ और बदलते वक्त में भी भारतीयों में अपने पर्व, संस्कार व नीतियों को सहेजने का चलन विदेशों में भी बढ़ चला है। मौके पर प्रवासी भारतीय महिला रंजना सिंह, अपराजिता सिंह, सोनल सिंह, लवली सिंह, प्रेरणा, अनु कृष्णा, निशा, राशि मिश्रा, मनीषा भगत, विधि सरण, प्रिया, कृतिका, अंजली, खुशबू जायसवाल, ज्योति किरण, निशा पाठक, पूजा, शिवानी सहित भारतीय मूल के दर्जनों महिलाएं मिल थी।