एमएलसी का अभिनंदन समारोह कल,
मुंगेर।
जिले के हवेली खड़गपुर में राजद एमएलसी अजय कुमार सिंह का 30 अगस्त को नगर के सोहन यादव चौक स्थित सहदेव सहज डीलर के आवासीय सभागार में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। उपरोक्त बातों की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के नगर अध्यक्ष पंकज यादव ने दी।

उन्होंने बताया की जीत के बाद वे पहली बार हवेली खड़गपुर आ रहे हैं। उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रखंड के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।