श्री राणी सती दादी जी का 55वां दो दिवसीय विराट भादवा महोत्सव सह मंगल पाठ के साथ हुआ समापन,
जमालपुर।
श्री रानी सती दादी महिला समिति की ओर से 108 सुहागन महिलाओं द्वारा दादी जी का मंगल पाठ किया गया। राजस्थानी परिवेश में महिलाओं ने दादी जी का मंगल गुणगान गाया। कोलकाता से आयी सीमा पंडित और बंटी झांकी ग्रुप के द्वारा दादी जी के पूरे जीवनी पर आधारित मंगल पाठ प्रस्तुत किया गया।
जिसमें अंजू अग्रवाल, प्रभा संघई, उषा जलान बीना अग्रवाल, अलका अग्रवाल,सरोज मेहरिया, तारा देवी अग्रवाल,कविता अग्रवाल,रेखा संघई महिला समिति की सभी महिला उपस्थित थी। कार्यक्रम में दादी समिति के संजय मेहरिया,अशोक मेहारिया,सुनील जालान,अरविंद जलान,ज्योति खेमका दामोदर शर्मा,राजकुमार शर्मा, टुन्नी पंसारी,गोपाल शर्मा,पूरणमल पंसारी राजेश जैन,राजीव नयन,प्रमोद पासवान,राजू यादव एवं अन्य थे।