मुंगेर

दिव्यांग व विधवा भी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है:- सिन्हा

1,271 Views

दिव्यांग व विधवा भी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है:- सिन्हा

अबोध ठाकुर

मुंगेर

शहर के साईं आमंत्रण विवाह भवन में राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग सशक्तिकरण संघ की ओर से दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक सुनील कुमार सिन्हा थे। उन्होंने कहा कि विधवा दिव्यांग समाज का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने सभी दिव्यांगों व विधवाओं को हर संभव मदद करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि यह संस्था आज पूरे देश में कार्यरत है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि अपने कीमती समय में 1 मिनट निकालकर दिव्यांगों विधवाओं के बारे में सोचेंगे ,तो निश्चित रूप से कल्याण होगा ।उन्होंने कहा कि दिव्यांगों और विधवाओं की समस्याओं का निराकरण करें। साथ ही संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य पेंशन व प्रमाण पत्र से वंचित दिव्यांगों विधवाओं का शिविर लगाकर निशुल्क आवेदन तैयार करें। उन्होंने दिव्यांगों विधवाओं के न्यूनतम पेंशन राशि को अविलम्ब बढ़ाने की मांग सरकार से की । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंहा, राजेश वर्मा, रवि तेजस, आशुतोष पासवान ,संजीव कुमार सिन्हा, राहुल कुमार का स्वागत फूलों की माला पहनाकर व गुलाब का फूल भेंट कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *