अवैध कब्जा किए पुराने सरकारी क्वार्टर को किया गया ध्वस्त,
मुंगेर।
सदर अस्पताल के समीप बने बरसों पुराने सरकारी क्वार्टर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। काफी संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के पहुंचने से अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मची रही। प्रशासन द्वारा 2 दिन पूर्व 48 घंटे के अंदर क्वार्टर खाली करने का निर्देश दिया गया था। इस क्वार्टर पर अवैध रूप से स्थानीय लोगों का कब्जा था। इसमें कोई भी सरकारी कर्मचारी नहीं रहते थे। ऐसे अवैध कब्जाधारी द्वारा क्वार्टर ध्वस्त कर दिए जाने का विरोध कर रहे थे, पर उसकी एक भी नहीं सुनी गई।

सिविल सर्जन डॉ. पीएम सहाय ने बताया कि सरकारी क्वार्टर को ध्वस्त कर 100 बेड का प्रीफैबरीकेटेड अस्पताल का निर्माण किया जाना है। अस्पताल निर्माण के लिए इस भूमि को एजेंसी को सौंपा जाना था। उन्होंने बताया कि सोमवार तक सभी क्वार्टर को खाली कर देना था। अवैध कब्जाधारी द्वारा क्वार्टर नहीं खाली किए जाने के बाद जिला पदाधिकारी एवं सदर एसडीओ स्वयं उपस्थित होकर अवैध कब्जा को हटाते हुए क्वार्टर को खाली करवा दिया। एसडीओ खुशबू गुप्ता ने बताया कि सरकारी क्वार्टर जर्जर हो गया था। इसमें कोई सरकारी कर्मचारी नहीं रहते थे। इस पर अवैध कब्जा था। जिसे ध्वस्त कर अस्पताल निर्माण कंपनी को सौंप देना है।